हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान केंद्र सरकार ...

    केंद्र सरकार की आकांक्षी योजनाओं से महिलाओं का जीवन हुआ सरल

    BJP Mahila Morcha
    केंद्र सरकार की आकांक्षी योजनाओं से महिलाओं का जीवन हुआ सरल

    भाजपा महिला संभाग स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन मानसरोवर जयपुर में संपन्न

    • महिला मोर्चा सम्मेलन में कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प | BJP Mahila Morcha

    जयपुर(सच कहूँ न्यूज)। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी के नेतृत्व में भाजपा महिला संभाग स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन दीप स्मृति सभागार मानसरोवर मे किया गया। सम्मेलन के दौरान महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा महिला मोर्चा आगामी दिनों में विभिन्न अभियानों की शुरूआत करेगा। BJP Mahila Morcha

    सम्मेलन की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से महिलाओं का जीवन बेहद सरल हुआ है। जिसमें उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना और स्वच्छता अभियान के तहत करोड़ों शौचालय का निर्माण कराया गया। 2014 में सत्ता में आते ही मोदी सरकार ने हर योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी। पीएम मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जन धन के खाते खुलवाए और आज ये भारत और भारत सरकार के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ हो गई है। इसे बैंकिग सेक्टर में एक क्रांति के तौर पर देखा जा रहा है।

    राजसमंद सांसद व प्रदेश महामंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं बढी हैं। सरकार में बैठे लोग खुद न्यायोचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध अब सरकार के नियंत्रण से बाहर है।

    गहलोत सरकार के सारे कारनामे लाल डायरी में छिपे है और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में पुनः डबल इंजन की सरकार बनेगी साथ ही बहनों को कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता पूजा कपिल मिश्रा ने अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार की विफलताओं के बारे में बताया और कहा कि गहलोत सरकार ने भ्रष्टाचार की लूट मचा रखी है गहलोत जी जो खुद मुख्यमंत्री होने के साथ गृहमंत्री भी है आज उनके राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है और इस गूंगी बहरी गहलोत सरकार को जगाने के लिए महिला वर्ग भी आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करेगा।

    सम्मेलन में भरतपुर सांसद रंजीता कोली, विधायक अनीता भदेल, जयपुर महापौर सौम्या गुर्जर, अजमेर महापौर ब्रजलता हाडा़, जयपुर जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, टोंक जिला प्रमुख सरोज बंसल, झुंझुनू जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी आदि प्रदेश व जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। BJP Mahila Morcha

    यह भी पढ़ें:– JAN DHAN ACCOUNT Benefits: जनधन खातों में करोड़ों रुपये जमा, अभी चेक करें!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here