हमसे जुड़े

Follow us

12.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य पंजाब युवकों ने व्य...

    युवकों ने व्यक्ति को बुरी तरह से पीटा

    Abohar News
    इन्द्रा नगरी निवासी एक युवक को आज सुबह कुछ युवकों ने अगवा कर अपने साथ ले गए और बुरी तरह से हमला कर घायल कर दिया।

    घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय इन्द्रा नगरी (Indra Nagri) निवासी एक युवक को आज सुबह कुछ युवकों ने अगवा कर अपने साथ ले गए और बुरी तरह से हमला कर घायल कर दिया। उक्त युवक उस व्यक्ति पर बैटरे चुराने का आरोप लगा रहे थे। व्यक्ति को बुरी तरह से पीटने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। Abohar News

    उपचाराधीन रोहित सिंह पुत्र वीर सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले वह कबाड़ खरीदने का काम करता था लेकिन अब उसने यह काम छोड़ रखा है। आज रामनगर मोहल्ले के आधा दर्जन युवक उसके पास आए और उस पर बैटरे चोरी करने का आरोप लगाते हुए मारपीट की और अपने साथ ले गए जहां पर उसके पेट में लाते मारी और लाठियों से पीटते हुए वीडियो बनाई। इसके बाद परिजनों को पता चलने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। इधर अस्पताल की महिला चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल में रोहित सिंह भर्ती हुआ है जिसका एक्सरे करवाया जा रहा है और एमएलआर रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नही: मंडलायुक्त

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here