हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दिव्यांग महिल...

    दिव्यांग महिला से पति ने की मारपीट, गंभीर घायल

    Kairana News
    Kairana News: चकरोड काटने के विरोध पर किसान के साथ मारपीट व गाली-गलौच

    बीच बचाव में मामी पर भी कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर घायल Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय आर्य नगर में बीती रात एक दिव्यांग महिला (Disabled Woman) को उसके ही पति ने अपने एक पड़ोसी संग बुरी तरह से पीटा, जब बीच बचाव में उसकी मामी आई तो महिला के पति ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचाराधीन 60 वर्षीय बेगां बाई पत्नी मोहन लाल ने बताया कि उसकी भांजी दिव्यांग है जो कि उसके घर के पास ही विवाहित है। उसका पति अक्सर शराब पीकर उससे मारपीट करता है। Abohar News

    कल भी उसने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने भी आकर पूछताछ की थी लेकिन उसका पति घर से गायब हो गया। बीती रात भी उसका पति फिर से नशे में टल्ली होकर आया और अपने एक साथी सहित अपनी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया जब उसने अपनी भांजी का बचाव करना चाह तो उसके पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– राहत केंद्रों में बाढ़ प्रभावित लोगों को मिल रहा घर जैसा माहौल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here