हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More

    4 Fruits For Diabetics: अगर आपको है शुगर तो यह चार फल आपके लिए है अमृत, जानें क्यों….

    4 Fruits For Diabetics
    4 Fruits For Diabetics: अगर आपको है शुगर तो यह चार फल आपके लिए है अमृत, जानें क्यों....

    4 Fruits For Diabetics: अगर आपको डायबिटीज है तो यह जानकारी आपके लिए है। डायबिटीज के मरीजों के लिए उचित आहार व फलों का चयन करना अधिक महत्वपूर्ण होता है। आपको बता दें कि ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) एक माप है जो बताता है कि खाने के बाद शरीर में चीनी की स्तर में कितनी तेजी से वृद्धि होती है। शुगर के मरीजों के लिए कम जीआई वाले फल बेहतर होते हैं। जीआई का स्केल 0 से 100 तक है, जहां पूरी गन्ने की चीनी (ग्लूकोज) को 100 माना जाता है।

    Arjuna Bark Benefits: सैकड़ों बीमारियों का काल बनेगा अर्जुन की छाल जानिए कैसे?

    आइये जानते हैं चार फल जिनमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है | 4 Fruits For Diabetics

    1. सेब: शुगर के मरीजों के लिए सेब बहुत लाभदायक होता है। सेब में फाइबर की अच्छी माता होती है जो शुगर को स्लोली रीलीज करने में मददगार होता है। सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और जो आमतौर पर 30-40 के बीच है। इसका अभिप्राय यह है कि सेब धीरे-धीरे शुगर को रक्त में छोड़ता है जो शरीर में शुगर के स्तर को बढ़ने नहीं देता।

    4 Fruits For Diabetics
    4 Fruits For Diabetics: अगर आपको है शुगर तो यह चार फल आपके लिए है अमृत, जानें क्यों….

    2.बेर: बेर भी शुगर के मरीजों के लिए अच्छा होता है। क्योंकि बेर में अंटिओक्सीडेंट्स विटामिन व फाइबर होते हैं जो डायबिटीज के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता हैं। बेर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिससे यह समझा जाता है कि यह फल रक्त में शुगर की धीरे-धीरे वृद्धि करता है और बेर खाने से रक्त में शुगर का स्तर अचानक नहीं बढ़ता है।

    3.चेरी: आपको बता दें कि चेरी में भी अंटिओक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है और इसका जीआई भी कम होता है। चेरी का जीआई 20-25 के बीच होता है जो कि बहुत ही कम है। चेरी के कम जीआई के होने के कारण, इसे खाने से रक्त में शुगर का स्तर अचानक तेजी से रोकता है और शुगर के मरीजों के लिए यह अच्छा माना जाता है।

    4.अमरूद: अमरूद में विटामिन सी व फाइबर होते हैं जो शुगर के मरीजों के लिए उपयुक्त होते हैं। अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स आम तौर पर 30-33 के बीच होता है जिसे मध्यम जीआई वाला फल माना जाता है। अमरूद में डायटरी फाइबर की उचित मात्रा होने से रक्त में शुगर के स्तर में अचानक उछाल नहीं आता है।

    Cholesterol Remedy: बिना दवा कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने रामबाण घरेलू इलाज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here