हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बिटिया के जन्...

    बिटिया के जन्मदिन पर वितरित की पाठ्य सामग्री

    Bulandshahr News
    बिटिया का जन्मदिन शिक्षार्थियों को पाठ्य सामग्री (Study Material) वितरित कर मनाते हुए समाज सेवा का अनूठा संदेश दिया गया।

    जन्मदिन मनाने में समाज सेवा का संदेश | Bulandshahr News

    बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ न्यूज)। बिटिया का जन्मदिन शिक्षार्थियों को पाठ्य सामग्री (Study Material) वितरित कर मनाते हुए समाज सेवा का अनूठा संदेश दिया गया। शिक्षार्थियों को रोजगार की दिशा में प्रतिभासंपन्न करने के लिए सिलाई मशीन भी भेंट की गई। जन्मदिन कार्यक्रम को उल्लेखनीय अंदाज में मनाकर समझ को नई प्रेरणा दी गई। नगरपालिका परिषद स्याना के अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने अपनी बिटिया स्वर्णिमा के जन्मदिन पर उपरोक्त कार्यक्रम किया। साथ ही कान्हा गौशाला परिसर में बिटिया के द्वारा 5 पेड़ भी लगवाए गए। Bulandshahr News

    नगरपालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने मौजूद रहकर हौंसला अफजाई की। ईओ द्वारा स्वर्णिमा का बर्थडे सेलिब्रेशन स्थानीय नबाब फ़ार्म हाउस में विवेकानंद स्कूल के शिक्षार्थियों के साथ मनाया गया। स्वर्णिमा ने अपने जन्मदिन का केक काटकर स्कूली बच्चों में वितरित कर खुशियां बांटी। ईओ सेवाराम राजभर ने बताया कि वे तथा धर्मपत्नि निशा राजभर अपनी बिटिया स्वर्णिमा का जन्मदिन स्कूली बच्चों के साथ ही मनाते हुए सेलिब्रेशन करते रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि जिस स्कूल से शिक्षा ग्रहण की, उसे मॉडिफाइड किए जाने में जरूरी सहयोग कर आत्मसंतुष्टि का यथार्थिक एहसास किया। कहा कि फिजूलखर्ची न कर जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा में सहयोग कर शिक्षित समाज की स्थापना में अपनी भूमिका निभाना ज्यादा जरूरी है। Bulandshahr News

    शिक्षा से अभाव का नाश संभव है तथा देश की उन्नति में अपेक्षित भूमिका का निर्वहन भी है। निर्धन बच्चों को सहयोग मिलने से शिक्षित समाज की परिकल्पना शत-प्रतिशत साकार होगी। नगरपालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने नागरिकों से अनुसरण करने का आह्वान किया। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह,नगरपालिका सभासद सरिता आर्या, नगरपालिका लिपिक श्रीराम, लतेश कुमार, मयंक त्यागी, विवेकानंद स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील त्यागी, नितिन सिंहल, नीरज त्यागी, इफ्तखार चौधरी तारिक़ चौधरी, सफीक चौधरी, जितेन्द्र भास्कर दीपक कुमार, नरेंद्र कुमार, मास्टर रईस सैफी, राजेश चौहान, वैभब रस्तोगी, आदि सभासदगण व गणमान्य व्यक्तियों मैं अधिशासी अधिकारी की कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों में भारत ने परचम लहराया: पीएम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here