हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भाजपा की &#82...

    भाजपा की ”परिवर्तन संकल्प यात्रा” का दूसरा रथ गृहमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    BJP Parivartan Yatra
    भाजपा की ''परिवर्तन संकल्प यात्रा'' का दूसरा रथ गृहमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा के द्वितीय रथ को बांसवाडा के बेणेश्वर धाम से गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बेणेश्वर धाम में विशाल जनसभा का आयोजन भी किया गया। जनसभा को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत, सांसद कनकमल कटारा, अर्जुन मीणा, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया ने संबोधित किया। BJP Parivartan Yatra

    जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व अमित शाह ने धारा 370 को हटाकर आतंकवाद खत्म करने का काम किया। भाजपा की मजबूत सरकार की नीतियों की वजह से आज भारत देश सबसे शक्तिशाली देश बनाने के मार्ग पर चल रहा है। जिस जनजाति के अंदर श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जैसे लोग आज देश के सर्वोच्च पद पर काबिज हैं। यह जनजाति का ही नहीं बल्कि महिलाओं का भी मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है। BJP Parivartan Yatra

    मेडिकल कॉलेज और एकलव्य स्कूल मोदी सरकार की देन : सीपी जोशी

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेवाड, बागड और कांठल की इस धरती पर 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में फिर से कमल खिलेगा। यह धरती पूजा की धरती है, यहां के लोगों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के साथ कदम से कदम मिलाकर उस मुगलिया सल्तनत के बादशाह अकबर को यहां से खदेड़ने के लिए पराक्रम दिखाया।

    बेणेश्वर धाम के विकास में एक भी पैसा लगा है तो नरेंद्र मोदी सरकार में लगा है। आज डूंगरपुर में भी रेल जा रही है, वहीं रतलाम बांसवाड़ा प्रतापगढ़ में भी रेल लाने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया। आजादी के बाद पहली बार डूंगरपुर बांसवाड़ा और चित्तौड़ में पहली बार मेडिकल कॉलेज खुले हैं, इस आदिवासी क्षेत्र में भी पहली बार हर ब्लॉक में करोड़ों रुपए के एकलव्य मॉडल स्कूल खुले हैं।

    कांग्रेस राज में मानव तस्करी और शिशु चोरी के मामले बढेः राजेन्द्र सिंह राठौड

    नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बागड क्षेत्र के लिए गौरव का दिन है। हमारा जो नारा था जहां बलिदान हुए मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है। नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हमारा यह सपना पूरा हुआ धारा 370 हटाई गई। बेणेश्वर की भूमि अर्पण और तर्पण की भूमि है। यह रथ यात्रा बागड के गांव गांव में जाएगी।

    कल मुख्यमंत्री गहलोत अपने काले कारनामों पर पर्दा डालने के लिए यहां आए थे। कल हमारी एक बहन की इज्जत धरियावद में तार-तार हुई है। किसानों की जमीने नीलाम हुई। युवा पेपर लीक से ठगा गया। इस शासन में मानव तस्करी की घटनाएं हुई और अस्पताल से शिशु चुराए जाने लगे। प्रदेश की गहलोत सरकार की बुनियाद को हिलाने के लिए और कन्हैयाल की हत्या का बदला लेने का समय आ गया। सरकार अन्नपूर्णा फूड पैकिट बांट रही है। भाईयों इन पैकिटों में जहर और मिलावटी सामान भरा गया है। इसमें संस्थागत भ्रष्टाचार किया गया है।

    कांग्रेस भ्रम फैलाना बंद करेः अर्जुनराम मेघवाल

    केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बेणेश्वर धाम को चमकाने के लिए हमारी मोदी सरकार ने संस्कृति मंत्रालय के जरिये बहुत बजट दिया है। हमारे खिलाफ कांग्रेस के लोग भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। कभी कहते है कि संविधान बदल देंगे, कभी कहते हैं कि हमारा ये बुरा कर देंगे। जबकि नरेन्द्र मोदी संविधान को झुककर दंडवत प्रणाम करते हैैं। संसद में जाते हैं तो वहां भी वो साष्टांग दंडवत करते हैं। एैसा व्यक्ति देश की संस्थाओं को लाभ पहुंचाने का काम कर रहा है। आप लोग भ्रम में ना आएं भाजपा को मजबूत करने के लिए हम सभी को एकजुट रहना होगा।

    यह भी पढ़ें:– कृषि के बाद माइनिंग सेक्टर में सर्वाधिक रोजगार के अवसर : वीनू गुप्ता

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here