हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य पंजाब महिला को सगे ...

    महिला को सगे भाई ने हथौड़ी से हमला कर किया घायल

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय ठाकर आबादी की महिला को उसके ही सगे भाई ने हथौड़ी से हमला कर घायल कर दिया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस हमले में उसका एक अन्य भाई भी घायल हो हुआ है। सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन कविता पत्नी महेन्द्र आयु करीब 25 साल ने बताया कि उसकी पहली शादी विजय नगर में हुई थी और पति की मौत हो चुकी है। अब उसकी दूसरी शादी करीब 10 दिन पहले ही ठाकर आबादी में हुई है लेकिन उसका भाई विष्णू इस शादी से खुश नहीं है। Abohar News

    आज वह अपने एक भाई अरुण के घर रहने आई हुई थी तो उसके भाई विष्णू ने उसके सिर में हथौड़ी से हमला कर घायल कर दिया जब बचाव में उसका भाई अरुण आया तो उससे भी मारपीट की। वहीं इसी मामले मेंं घायल दूसरे पक्ष की धन्ना रानी पत्नी विष्णु ने बताया कि उसने अपने भाई अरुण को ऊधार दिए गए 5 हजार रुपए लेने हैं। वह उसके घर रुपए लेने गया तो उक्त लोगों ने उसकी पत्नी व उससे मारपीट की। Abohar News

    दोस्त ने दोस्त को किया घायल

    अबोहर। गावं काला टिब्बा निवासी और अबोहर के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बारहवीं के छात्र की पीठ में आज उसी के एक दोस्त ने किरच मारकर लहुलुहान कर दिया जिसकी हालत गंभीर होने पर अबोहर अस्पताल भर्ती करवाया गया तो डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रैफर कर दिया, मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार करीब 18 वर्षीय दविन्द्र सिंह जो कि बारहवीं का छात्र है। आज बाद दोपहर वह गांव के स्कूल के ग्राऊंड में अपने कुछ दोस्तों संग खेल रहा था जहां उसकी गांव के ही लड़के लवप्रीत से कहासुनी हो गई। यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि लवप्रीत ने उसकी पीठ में किरच मार दी जिससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा, अन्य दोस्तों ने इसकी सूचना उसके परिजनो को दी तो लवप्रीत मौके से भाग गया वहीं परिजनों ने दविन्द्र को अस्पताल में दाखिल करवाया।

    यह भी पढ़ें:– नियमों का उल्लंघन करने वालों के वाहन जब्त और लाइसेंस रद्द किए जाएं: वर्मा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here