हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Blood Sugar: ...

    Blood Sugar: इस बीज का ऐसा नाश्ता, ब्लड शुगर को दिखा दे बाहर का रास्ता

    Blood Sugar
    Blood Sugar: इस बीज का ऐसा नाश्ता, ब्लड शुगर को दिखा दे बाहर का रास्ता

    Blood Sugar: अलसी के बीज, जिनमें प्रोटीन और ओमेगा-3 जैसे गुण भरपूर मात्रा में विद्यमान होते हैं, जिनकी आपके बेहतरीन स्वास्थ्य में अहम भूमिका होती है। इनका सेवन वजन घटाने में काफी मददगार साबित होता है। इसलिए ज्यादातर लोग रोस्टेड अलसी या अलसी के बीजों की कोई डिश बनाकर खाते हैं। उन्हीं डिशिज में से एक है अलसी का परांठा, आपको सुनने में अटपटा लग रहा होगा।

    क्या कभी आपने भी अलसी का परांठा खाया है? अगर नहीं तो आज हम इस लेख के माध्यम से आपको अलसी का परांठा बनाना सिखाएंगे, जिसको बनाकर खाने से बहुत से स्वास्थ्य लाभ आप प्राप्त कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलसी का परांठा खाने से कब्ज जैसी समस्या पास नहीं आती। इतना ही नहीं अलसी आपके ब्लड शुगर और बीपी को भी कंट्रोल करके रखती है। अत: बता दें कि अलसी का पराठा टेस्टी होने के साथ-साथ बहुत ही पौष्टिक भी होता है। इसका नाश्ता बनाकर खा सकते हैं और बहुत सी बीमारियों से बचे रह सकते हैं। कैसे बनता है ये अलसी का परांठा?

    Blood Sugar
    Blood Sugar: इस बीज का ऐसा नाश्ता, ब्लड शुगर को दिखा दे बाहर का रास्ता

    आइये जानते हैं कैसे बनाएं अलसी का परांठा

    सबसे पहले आती है आवश्यक सामग्री-

    गेहूं का आटा 1/2 कप, जीरा 1/2 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार,
    अलसी के बीज 1 बड़ा चम्मच, ओट्स 1/2 कप, घी आवश्यकतानुसार,
    पानी आवश्यकतानुसार

    How To Remove “WRINKLES”: चेहरे की झुर्रिया हटाकर, स्किन टाईट, खूबसूरत…

    ये है विधि:-

    अगर आप अलसी का परांठा बनाने जा रहे हैं तो सबसे पहले एक परात में आटा लें। फिर इसमें जीरा, नमक, अलसी बीज का पेस्ट और पिसा हुआ ओट्स डालकर मिलाएं। फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर आटा गूंथ लें। फिर आप इसमें थोड़ा सा तेल डालें और अच्छी तरह से मिलाकर थोड़ी देर के लिए इसे सेट होने के लिए अलग रख दें। इसके बाद आप एक नॉन स्टिक तवा लेकर उसे तेल से या घी से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें। फिर आप आटे की लोई बनाकर परांठे की तरह से बेलकर गर्म तवे पर डालें। इसके बाद आप परांठे पर दोनों तरफ तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें। अब टेस्टी और हेल्दी अलसी का परांठा सर्व करने के लिए बनकर तैयार हो चुका है। आप इसको हरी चटनी, दही या चाय के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं।

    नोट: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए है। कोई भी जानकारी अमल में लाने से पहले किसी स्पेशलिस्ट से संपर्क अवश्य करें। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here