हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More

    Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से दहला मोरक्को, 300 लोग कालकवलित

    Earthquake
    Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से दहला मोरक्को, 300 लोग कालकवलित

    रबात (एजेंसी)। Earthquake:मोरक्को में बीती रात भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किये गये और करीब 300 लोगों की मौत हो गयी। बीबीसी ने मोरक्को के गृह मंत्रालय के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि भूकंप से कम से कम 296 लोगों की जानें गयी है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक स्थानीय समयानुसार 23.11 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.8 मापी गयी। भूकंप का केंद्र मराकेश से 71 किलोमीटर (44 मील) दक्षिण-पश्चिम में एटलस पर्वत में 18.5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। सोशल मीडिया एक्स पर प्रसारित एक वीडियो क्लिप में क्षतिग्रस्त इमारतों और सडकों पर बिखरा मलबा और लोगों को घबराकर भागते हुए दिखाया गया है।

    Earthquake
    Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से दहला मोरक्को, 300 लोग कालकवलित

    लोग दहशत में घरों से बाहर सड़को पर | Earthquake

    रिपोर्ट के अनुसार एक स्थानीय निवासी ने बताया कि मराकेश के पुराने शहर में कुछ इमारतें ढह गई हैं। हालांकि मीडिया ने एक्स पर दिखाई गई वीडियो क्लिप की सत्यता की पुष्टि नहीं की है। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि भूकंप से लोग दहशत में घरों से बाहर सड़को पर आ गये। भूकंप के झटका इतना शक्तिशाली था कि बड़ी-बड़ी इमारते हिल रही थी। बिजली और फोन लाइनें 10 मिनट तक बंद रहीं। उन्होंने बताया कि इमारत ढहने से कई लोग मलबे में फंसे हुए है। घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। भूकंप के झटके कैसाब्लांका और एस्सौइरा में भी महसूस किए गए। दूरदराज के इलाकों में जानमाल के नुकसान का अभी पता नहीं चल सका है।

    मोदी ने मोरक्को में भूकंप की घटना पर संवेदना जतायी | Earthquake

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोरक्को में बीती रात आये शक्तिशाली भूकंप में मारे गये लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए संकट की इस घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिया है। मोदी ने आज सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव मदद देने के लिए तैयार है। उल्लेखनीय है कि मोरक्को में बीती रात आये शक्तिशाली भूकंप से करीब 300 लोगों की मौत हो गयी और कई लोगों के घायल होने तथा इमारते ध्वस्त होने की रिपोर्ट है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here