हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश सीएम मान व के...

    सीएम मान व केजरीवाल 14 को मिलेंगे जालंधर के उद्योगपतियों से

    Punjab News

    कार्यक्रम के प्रबंधों को लेकर विभिन्न विभागों के साथ उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश सरकार के ‘सरकार-सन्नतकार मिलनी’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 14 सितंबर को जालंधर के उद्योगपतियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। Punjab News

    जिला उपायुक्त विशेष सारंगल ने आयोजित होने जा रहे ‘सरकार-सन्नतकार मिलनी’ कार्यक्रम के प्रबंधों को अंतिम रुप देने के लिए विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। व्यवस्थाओं को जायजा लेते हुए उपायुक्त ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस मेगा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उपायुक्त ने अधिकारियों को मेगा इवेंट के लिए फुलप्रूफ व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा, जिसमें दोआबा क्षेत्र के औद्योगिक दिग्गज हिस्सा लेंगे। Punjab News

    उन्होंने कहा कि जालंधर में 55000 से अधिक औद्योगिक इकाइयां हैं और यह 1200 करोड़ रुपए से अधिक के निर्यात के साथ भारत में मशीन और हाथ उपकरण उत्पादन में पहले स्थान पर हैं और भारतीय निर्यात बाजार में 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रखता है। इसके अलावा, जालंधर दुनिया भर में अपने खेल के सामान के लिए जाना जाता है और कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों को आपूर्ति करता है। उन्होंने यह भी कहा कि जालंधर में एक मजबूत आॅटो और आॅटो कंपोनेंट उद्योग और 150 से अधिक आॅटो कंपोनेंट विनिर्माण इकाइयां और 15 मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) आपूर्तिकर्ता हैं। जालंधर में बेहद कुशल श्रमिकों के साथ सर्जिकल सामान और एक तेजी से बढ़ता खाद्य प्रसंस्करण उद्योग भी है।

    उपायुक्त ने उद्योगपतियों से इस कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह उपलब्ध है। उन्होंने राज्य को देश में अग्रणी औद्योगिक राज्य बनाने के लिए उनका पूरा समर्थन मांगा। उन्होंने कहा की कि यह सरकार-सन्नतकार मिलनी राज्य के समग्र औद्योगिक विकास के लिए एक लंबा रास्ता तय करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य एक अनुकूल माहौल प्रदान करना है जहां उनके लिए व्यापार करने में आसानी सुनिश्चित हो। Punjab News

    यह भी पढ़ें:– पंजाब सरकार ने सौंपे 27 जिलादारों को नियुक्ति पत्र

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here