हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home कारोबार स्कीम का लाभ ...

    स्कीम का लाभ लेने के लिए फ्री आधार कार्ड अपडेट का अंतिम मौका

    Scholarship Scheme
    Scholarship Scheme: हरियाणा में आधार सीडिंग के बिना नहीं मिलेगी स्कॉलरशिप

    नागरिकों को आठ से दस साल पहले बने आधार कार्ड अपडेट कराना जरूरी

    धमत्तान सहिब (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने निशुल्क आधार कार्ड (Aadhaar Card) अपडेशन की तिथि 14 सितंबर निर्धारित की हुई है। आमजन अपने आठ से दस साल पहले बने आधार कार्ड को 14 सितंबर तक यूआईडीएआई के पोर्टल पर निशुल्क अपडेट करें। आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कराने के लिए आधार कार्ड धारक को किसी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी।

    जिन व्यक्तियों ने पिछले आठ या दस सालों में आधार कार्ड (Aadhaar Card) को अपडेट नहीं कराया है, ऐसे व्यक्ति को अपना आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र और स्वयं का पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। यूआईडीएआई ने 14 सितंबर तक ऑनलाइन आधार अपडेट कराने के लिए लिया जाने वाला शुल्क माफ कर आम नागरिकों को राहत प्रदान की है।

    यह भी पढ़ें:– रामड़ा में छतों से बरसे ईंट-पत्थर, वीडियो वायरल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here