हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश सैलजा का हुड्...

    सैलजा का हुड्डा, प्रदेश प्रभारी पर निशाना कहा-संगठन बनाने पर हो जोर, ध्यान न हो कहीं ओर

    Hisar
    Hisar

    Hisar (सच कहूँ न्यूज)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी और हरियाणा की वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुमारी सैलजा ने कहा है कि वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगी लेकिन सीट कौन सी होगी यह पार्टी तय करेगी। सुश्री सैलजा ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि सत्ता जनता और कार्यकर्ता की बदौलत मिलती है। कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूत है। कुछ लोग ओहदों के पीछे भागते हैं, लेकिन सोचना यह है कि हमने अपने कार्यकर्ताओं को कितने पद दिये हैं। पार्टी हाईकमान ने संगठन बनाने के सख्त आदेश दिए हैं, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को आपस में भिड़ाया जा रहा है। उन्होंने पर्यवेक्षक और प्रभारी के व्यवहार पर भी सवाल उठाया और आरोप लगाया कि ये केवल एक का पक्ष लेते हैं।

    इसलिए कार्यकर्ताओं का नाराज होना स्वाभाविक है। इन्हीं बातों को लेकर गत दिनों वह राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिली थीं। उन्होंने कहा कि उनके पास जो रिपोर्ट आई है, उससे हाईकमान को अवगत कराना उनकी जिम्मेदारी है। हरियाणा में कांग्रेस को कौन और कैसे चला रहा है, इसके बारे में सबको पता है। कुछ लोगों को बिल्कुल बाहर किया जा रहा है। पार्टी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी भी एकतरफा बातें करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं खुद भी छत्तीसगढ़ राज्य की प्रभारी हूँ। हमने भी काम किया है, लेकिन हरियाणा में जो काम हो रहा है, वैसा हमने कभी नहीं देखा।

    कुमारी सैलजा ने पहली बार हुड्डा पर निशाना साधते हुये कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी और काग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सीधे मोदी की नीतियों को हमला बोल कर जनता को सच्चाई बताते हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग मित्रता निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेहनती कार्यकर्ताओं की नजरअंदाजगी नहीं होने दी जाएगी। हुड्डा के खुद को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार बताए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि यह हाईकमान तय करता है। इस बारे में सार्वजनिक रूप से बोलने की जरूरत ही क्या हैं?

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here