हमसे जुड़े

Follow us

18.5 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में श...

    हरियाणा में शनिवार से बदलेगा मौसम!

    UP Weather News
    UP Weather News: यूपी के कई जिलों में अचानक बारिश, मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी

    उत्तर-दक्षिण व दक्षिण पूर्व में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार

    हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। लंबे अंतराल के बाद लौटते मानसून (Monsoon) के दौरान हरियाणा प्रदेश में 16 सितंबर से मौसम बदलने जा रहा है। इस दौरान उत्तर हरियाणा तथा दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा की अधिकतर जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र व चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने जारी मौसम बुलेटिन में बताया कि हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ सहित पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद,

    रोहतक, सोनीपत व पानीपत में गरज़-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन इस दौरान पहले की तरह पश्चिम में दक्षिण पश्चिम हरियाणा सूखा रह सकता है। इन जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद भिवानी व चरखी दादरी शामिल है। दूसरी तरफ पिछले 24 घंटे में हरियाणा के कुरुक्षेत्र, नारनौल व महेंद्रगढ़ सहित कुछ अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान सबसे अधिक बारिश कुरुक्षेत्र जिले में 19.5 एमएम दर्ज की गई।

    पंजाब के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन | Weather Update

    चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव तथा पंजाब राज्य के ऊपर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से बंगाल की खाड़ी की तरफ मानसूनी हवाएं आने की संभावना से हरियाणा राज्य में मौसम 19 सितंबर तक परिवर्तनशील बने रहने तथा 16 से 18 सितंबर के दौरान बीच-बीच में उत्तरी व दक्षिणी हरियाणा के जिलों में गरजचमक व हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश परंतु पश्चिमी जिलों मे कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इस के बाद ही राज्य के तापमान में हल्की गिरावट होना संभावित है। Weather Update

    यह भी पढ़ें:– मनरेगा में धांधली का आरोप, जांच की मांग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here