हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बठिंडा में यु...

    बठिंडा में युवक की तेजधार हथियार से हत्या, 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज

    Bathinda News
    मृतक युवक की तस्वीर

    घर से बुलाकर ले गए 2 आरोपी, नगर में खून से लथपथ मिला शव

    बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। बठिंडा स्थित लाइन पार इलाके में अर्जुन नगर निवासी एक युवक की कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी और फरार हो गए। थाना कैनाल पुलिस ने इस संबंध में 9 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से छापामारी की जा रही है। मृतक युवक की पहचान आकाश कुमार के तौर पर हुई है। Bathinda News

    जानकारी के अनुसार मृतक आकाश कुमार के कजिन हेमंत ने बताया कि आकाश पेंट का काम करता था। शुक्रवार देर रात को वह अपने काम से घर आ गया था। उसके थोड़ी देर बाद ही कार सवार कुछ युवक उसे घूमने का कहकर साथ ले गए। घर से थोड़ी दूरी पर कार सवार युवकों ने पहले आकाश को अपनी कार से रौंद दिया। इसके बाद कार सवारों के साथ आए बाइक सवार युवकों ने तेजधार हथियारों से आकाश की हत्या कर दी। हेमंत ने बताया कि जैसे ही उनको घटना के बारे में पता लगा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। Bathinda News

    मौके पर पहुंची थाना कैनाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना कैनाल के इंस्पेक्टर पारस चहल का कहना था कि मृतक के परिजनों के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि घटना के नजदीक लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हेमंत ने बताया कि आकाश बंसल अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। आकाश के माता-पिता बुजुर्ग हैं और घर पर ही रहते हैं। Bathinda News

    यह भी पढ़ें:– प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here