हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home सरसा कांडा ने किया...

    कांडा ने किया गलियों का शिलान्यास, सुनी जनसमस्याएं

    Govind Kanda

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। भाजपा नेता गोविद कांडा (Govind Kanda) ने शुक्रवार को वार्ड नंबर 25 रानियां रोड सब्जी मंडी के समीप 85 लाख रुपए की लागत से बनने वाली दो गलियोंं का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने जनसमस्याएं सुनी और उनका समाधान भी करवाया जबकि कुछ का जल्द से जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। कांडा ने सबसे पहले वार्ड नंबर 25 में रानियां रोड स्थित सब्जीमंडी के समीप पहुंचे, जहां पर उन्होंने 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाली गली का शिलान्यास किया।

    इसके बाद उन्होंने न्यू काठमंडी से वर्मा मार्बल तक गली का शिलान्यास किया। इस गली के निर्माण पर 35 लाख रुपए की लागत आएगी। कांडा ने कहा कि विधायक गोपाल कांडा (Govind Kanda) के प्रयास से नगर में चारों ओर विकास और सौंदर्यकरण के कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस अवसर पर उनके साथ बृजमोहन बंसल, सुरेश बणीवाला, सोनू खोथ, चिंरजी सिंगला, सुरेश धवन, अशोक धवन, शेरा सिंह जग्गा, सुभाष खोथ, महेश कुमार, विनोद कुमार, डॉ. कृष्ण वर्मा, रमेश कुमार, प्रेम धवन, सोनू धवन, सज्जन गुप्ता आदि गलीवासी भी मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें:– BEST Places to Visit in Rajasthan: ऐसा स्थान जहां, पूरे साल उमड़ते हैं पर्यटक !

    फोटो: सरसा06- गोबिंद कांडा गलियों का शिलान्यास करते हुए।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here