हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पालिकाध्यक्ष ...

    पालिकाध्यक्ष ने किया नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण

    Hanumangarh News
    पालिकाध्यक्ष ने किया नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन के श्री विश्वकर्मा सामुदायिक भवन में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण रविवार को टिब्बी नगर पालिका अध्यक्ष संतोष सुथार ने किया। इस मौके पर जांगिड़ सुथार समाज समिति अध्यक्ष मांगेराम सुथार, उपाध्यक्ष सतपाल जांगिड़, सचिव बेगराज खाती, कोषाध्यक्ष प्रहलाद राम, प्रचार मंत्री रामनिवास माण्डण सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। Hanumangarh News

    श्री विश्वकर्मा सामुदायिक भवन में निर्मित करवाया गया भव्य आधुनिक हॉल

    लोकार्पण के पश्चात आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टिब्बी नगर पालिका अध्यक्ष संतोष सुथार ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज ने जो तरक्की की है वह समाज की एकजुटता का ही परिणाम है। क्योंकि प्रत्येक समाज की तरक्की उस समाज के बड़े-बुजुर्गों के मार्गदर्शन व समाज के लोगों की एकजुटता के कारण संभव है। उन्होंने कहा कि श्री विश्वकर्मा सामुदायिक भवन में बना यह विशाल एयरकंडीशनर हॉल सामुदायिक भवन की सुंदरता में चार चांद लगाता है। श्री विश्वकर्मा सामुदायिक भवन के अध्यक्ष मांगेराम सुथार ने बताया कि पूरे समाज के सहयोग से भव्य आधुनिक हॉल का निर्माण करवाया गया है। Hanumangarh News

    भविष्य में हॉल को साउण्ड प्रूफ बनाने की कार्ययोजना है जो आगामी वर्ष तक पूर्ण होने की उम्मीद है। इस मौके पर शारदा जांगिड़, संतोष लदोइया, शिक्षा समिति अध्यक्ष किशनलाल बरड़वा, राधेराम छडिय़ा, नरसीराम सुथार, कुलवंत सुथार, ओमप्रकाश, सेवानिवृत्त वन अधिकारी राधेश्याम, भजनलाल, भंवरलाल जाला, बाबूलाल बैंस, जयप्रकाश माकड़, रामप्रताप भदरेचा, कालूराम मायल, धनराज, सुरजीत, मोहन बरड़वा, गोपीराम, घड़सीराम, राजेन्द्र, रामेश्वर भदरेचा, रामनिवास कासलीवाल, मुंशीराम कालुनिया, गोपीराम आदि मौजूद थे। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– 58 परीक्षा केन्द्रों पर होगी आरएएस प्रारम्भिक परीक्षा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here