हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ब्लाइंड मर्डर...

    ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, दो महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

    Alwar News

    अलवर(सच कहूँ न्यूज) । जिले की लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने एक सप्ताह पहले लिली गांव के पास बंध की पाल पर बने कुएं में बोरी में लिपटे एक व्यक्ति की लाश के ब्लाइंड मामले का खुलासा कर दिया है। मामले में दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। Alwar News

    एसपी एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि 15 सितंबर को सूचना मिली कि लक्ष्मणगढ़ से लिली गांव की ओर जाने वाले बांध पर बने एक कुएं से बहुत बदबू आ रही है। सूचना पर एसएचओ श्रीराम मय टीम के मौके पर पहुंचे। कुएं से एक कपड़े की गठरी को बाहर निकाला तो एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। इस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    जांच के दौरान मृतक की पहचान आकाश सक्सेना पुत्र चंद्र प्रकाश (46) निवासी थाना सासनी गेट उत्तर प्रदेश हाल थाना न्यू कॉलोनी हरियाणा के रूप में की गई। मुखबिर सूचना, तकनीकी सहायता और गठित टीम के अथक प्रयास से घटना का खुलासा कर मामले में आरोपी नरेंद्र कुमार बैरवा (26), पिता जयराम बेरवा (50) मां मथुरी देवी (45) और पत्नी टीना बैरवा (21) निवासी लक्ष्मी नगर खुदनपुरी थाना वैशाली नगर जिला अलवर, योगेश कुमार जाटव पुत्र बाबूलाल (23) निवासी रोनिजा पहाड़ थाना लक्ष्मणगढ़ तथा संतोष सहारिया पुत्र अमर सिंह जाटव (28) निवासी मसारी थाना कठूमर जिला अलवर को गिरफ्तार किया गया। Blind Murder

    एसपी शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने हत्या का कारण मृतक के आपसी घरेलू संबंध और पैसों के लेनदेन का मामला बताया है, जिसके संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपियों ने 4 सितंबर को मृतक को अपने घर बुलाया और चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर शव को बोरी व साड़ी की बनी गुदड़ी की खोल में पैक कर लिली गांव के पास बंध की पाल पर बने कुएं में फेंक दिया। Alwar News

    यह भी पढ़ें:– जनसैलाब के बीच से मंच पर पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं ने की पुष्पवर्षा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here