हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दहेज की खातिर...

    दहेज की खातिर पति ने पत्नी को पीटा, अस्पताल में भर्ती

    Abohar News
    दहेज की खातिर पति ने पत्नी को पीटा, अस्पताल में भर्ती

    एक ही घर में हुई है दो बहनों की शादी, छोटी बहन का पति भी नशेड़ी

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय अजीमगढ़ निवासी और सादुलशहर (Sadul Shahar) में विवाहित एक महिला को उसके ही पति ने दहेज की खातिर बुरी तरह से पीटा और फिर उसे उसके मायके के निकट छोड़कर फरार हो गया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचाराधीन पूजा रानी आयु करीब 25 साल के पिता लाल चंद ने बताया कि उसने करीब 5 साल पहले अपनी बेटी पूजा और शिमला दोनों की शादी सादुलशहर में एक ही घर में की थी। Abohar News

    पूजा का पति विनोद पिछले कई वर्षों से दहेज में बाईक लाकर देने की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित कर रहा है। उसने बताया कि पूजा के घर पर एक बेटी है और वह पिछले तीन दिनों से पूजा से मारपीट कर रहा है। कल रात उसके पति ने पूजा को फिर से बुरी तरह से पीटा और आज सुबह उसे अबोहर के हनुमानगढ रोड चुंगी पर उसकी दोहती सहित उतारकर वापिस अपने घर चला गया। जिसके बाद उन्होंने पूजा को अस्पताल में भर्ती करवाया। Abohar News

    इधर पूजा ने बताया कि उसकी छोटी बहन का पति भी नशेड़ी किस्म का है जोकि अक्सर उससे भी मारपीट कर रहा है वह भी बहुत पीड़ित है। उसकी जान को भी खतरा बना हुआ है। उसने पुलिस प्रशासन से उसके पति व देवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– डिप्टी कमिशनर ने निमार्णाधीन बस स्टैंड का किया दौरा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here