हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home Fraud Alert 30 लाख रुपए क...

    30 लाख रुपए की धोखाधड़ी में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

    Kairana News
    30 लाख रुपए की धोखाधड़ी में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। धोखाधड़ी करके 30 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में फरार चल रहे प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer) को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस की कार्यवाही से धोखाधड़ी में लिप्त प्रोपर्टी डीलरों में हड़कंप मचा हुआ है। विगत 13 मई 2022 को सद्दाम पुत्र इस्लाम निवासी मोहल्ला इकरामपुरा आलदरम्यान कस्बा कैराना ने प्रोपर्टी डीलर सौरव के खिलाफ धोखाधड़ी करके तीस लाख रुपये की धनराशि ठगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी प्रोपर्टी डीलर तभी से ही मामले में फरार चल रहा था। शुक्रवार को एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने तीस लाख की ठगी के मामले में वांछित चल रहे प्रोपर्टी डीलर सौरभ गर्ग निवासी मोहल्ला आलदरम्यान कस्बा कैराना को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– 53वें दिन भी जारी रही आशा कर्मचारियों की हड़ताल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here