हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सदर पुलिस (Sadar Police) ने किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में लोहे का धारदार कापा लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत यह कार्यवाही की गई है। सदर पुलिस थाना के एएसआई गुरबचन सिंह ने बताया कि वे मंगलवार देर शाम को पुलिस टीम के साथ पक्कासारणा इलाके में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान सूचना मिली कि गोलूवाला के पास एक जवान उम्र का लडक़ा कापा लेकर घूम रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंचे तो एक युवक लोहे का कापा लेकर घूमता नजर आया। युवक की पहचान संदीप (26) पुत्र विनोद कुमार वाल्मीकि निवासी वार्ड 8, एचडीबी रोड गोलूवाला निवादान पीएस गोलूवाला के रूप में हुई। संदीप से कापा सहित घूमने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने कापा बरामद कर संदीप को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई लालचंद को सौंपी गई। Hanumangarh News
ताजा खबर
Bikaner Railway Station: उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर रेलवे स्टेशन पर संरक्षा संवाद सेमिनार का आयोजन
"कर्मचारी सत्यनिष्ठा, सतर...
Operation Prahar: ऑपरेशन प्रहार 2.0 सोमवार से शुरु करेगी पुलिस
अब 7 हजार से अधिक शस्त्र ...
अमृतसर में सीमा पार तस्करी का भंडाफोड़, 25 किलो हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। A...
Verka Milk Booth: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट में वेरका मिल्क बूथ का किया उद्घाटन
मलोट (सच कहूँ/मनोज)। कैबि...
प्रशिक्षु अपने ज्ञान और कौशल के साथ के देश की सुरक्षा में सहयोग करेंगे: आलोक रंजन
श्रीलंका के वरिष्ठ पुलिस ...
Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड झूला हादसे में 2 आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित
शहीद निरीक्षक जगदीश प्रसा...
ऊंचागांव में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित, सनातन संस्कृति की रक्षा पर जोर
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















