हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब एशियन कप विजे...

    एशियन कप विजेता हॉकी टीम का अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत

    Amritsar News
    एशियन कप विजेता हॉकी टीम का अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत

    पंजाब सरकार स्वर्ण पदक विजेता को देगी एक करोड़ का इनाम : उपायुक्त

    अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। जिले के उपायुक्त अमित तलवार ने बुधवार को एशियन कप विजेता हॉकी टीम (Hockey Team) के सदस्यों हरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह और गुरजंत सिंह का अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर स्वागत किया। Amritsar News

    इस अवसर पर सांसद गुरजीत सिंह औजला, विधायक डॉ अजय गुप्ता, पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह, चेयरमैन जसप्रीत सिंह, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जुगराज सिंह, रमनदीप सिंह, चेयरमैन अशोक तलवार,लोकसभा प्रभारी इकबाल सिंह भुल्लर एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

    हॉकी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उपायुक्त तलवार ने कहा कि पंजाब के खिलाड़ियों ने होंगझाउ में एशियाई खेलों में पिछले 72 वर्षों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई नयी खेल नीति के तहत पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा लेने गए 48 पंजाबी खिलाड़ियों को आठ लाख रुपए प्रति खिलाड़ी के हिसाब से कुल 4.64 करोड़ रुपए दिए गए। Amritsar News

    तलवार ने कहा कि एशियाई खेलों में चौथी बार स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम में कप्तान हरमनप्रीत सिंह समेत कुल 10 खिलाड़ी पंजाब से थे। उन्होंने कहा कि भारत ने हॉकी मैचों में कुल 68 गोल किए, जिनमें से 43 गोल अकेले पंजाबी खिलाड़ियों ने किए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को
    एक करोड़ रुपए इनाम के तौर पर देगी। Amritsar News

    यह भी पढ़ें:–  30 किलो कोकीन बरामदगी मामले में 4 करोड़ 5 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित एक गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here