हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Earthquake: भूकंप के जबरदस्त झटके, लोग घरों से निकले बाहर

    Earthquake
    Earthquake: आज फिर इस देश में आये जोरदार भूकंप के झटके

    काबुल (एजेंसी)। Earthquake: अफगानिस्तान में एक बार फिर शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गयी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी। एनसीएस के मुताबिक, अफगानिस्तान में आज सुबह भारतीय समयानुसार 6:39 बजे भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। एनसीएस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ह्लअफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गयी। भूकंप को केन्द्र 35.86 अक्षांश: और 68.64 डिग्री देशांतर तथा सतह से 50 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

    इस सप्ताह देश मेंं भूकंप को दूसरा झटका महसूस किया गया है। इससे पहले 11 अक्टूबर को पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप आया था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप हेरात प्रांत की राजधानी से करीब 28 किलोमीटर दूर और सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। विनाशकारी भूकंप से 4000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और हजारों इमारतें जमींदोज हो गयी थी।

    भूकंप के दौरान ऐसा करने से बचें | Earthquake

    भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।
    बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
    कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं।
    अगर गाड़ी या कोई भी वाहन चला रहे हो तो उसे फौरन रोक दें।
    वाहन चला रहे हैं तो पुल से दूर सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें।
    भूकंप आने पर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में जाएं।
    भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे आदि ऊपर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं।
    क्या होता है रिक्टर स्केल | Earthquake

    भूकंप के समय भूमि में हुई कंपन को रिक्टर स्केल या मैग्नीट्यूड कहा जाता है। रिक्टर स्केल का पूरा नाम रिक्टर परिणाम परीक्षण ( रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल ) है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर जितनी ज्यादा होती है, भूमि में उतना ही अधिक कंपन होता है। जैसे-जैसे भूकंप की तीव्रता बढ़ती है नुकसान भी ज्यादा होता है। जैसे रिक्टर स्केल पर 8 की तीव्रता वाला भूकंप ज्यादा नुकसान करेगा। वहीं 3 या 4 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होगा।

    भूकंप की तीव्रता के हिसाब से क्‍या हो सकता है असर | Earthquake

    0 से 1.9 की तीव्रता वाले भूकंप का पता सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही चलता है।
    2 से 2.9 की तीव्रता वाले भूकंप से सिर्फ हल्की कंपन होती है।
    3 से 3.9 की तीव्रता वाले भूकंप के दैरान ऐसा लगता की कोई ट्रक आपके बगल से गुजरा हो।
    4 से 4.9 की तीव्रता वाला भूकंप खिड़कियां तोड़ सकता हैं।
    5 से 5.9 की तीव्रता पर घर का सामान हिल सकता है।
    6 से 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से इमारतों की नींव में दरार आ सकती है।
    7 से 7.9 की तीव्रता वाला भूकंप इमारतों को गिरा सकता है।
    8 से 8.9 की तीव्रता वाला भूकंप आने पर बड़े पुल भी गिर सकते हैं।
    9 से ज्यादा की तीव्रता वाले भूकंप पूरी तरह से तबाही मचा सकते हैं।
    अगर समंदर नजदीक हो तो सुनामी भी आ सकती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here