हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home खेल World Cup 202...

    World Cup 2023 IND vs PAK Live Score Updates: भारत की पाक पर विजयी पताका, पाक ने खोया अपना आपा!

    IND vs PAK

    World Cup 2023 IND vs PAK Live Score Updates: अहमदाबाद। आज क्रिकेट के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का रोमांचकारी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ, जहां भारत ने वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी आठवीं जीत दर्ज करके इतिहास को दोहरा दिया। इससे पहले भारतीय टीम ने 2021 में टी20 विश्व कप के दौरान ऐसा इतिहास रचा था। IND vs PAK

    भारत की जीत में चमके कैप्टन रोहित शर्मा | IND vs PAK

    भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जोकि रोहित शर्मा का बिल्कुल स्टिक फैसला रहा। भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम को मात्र 191 के स्कोर पर ढेर कर दिया। भारत की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 2, जसप्रीत बुमराह ने 2, कुलदीप यादव ने 2, हार्दिक पांडया ने 2 एवं रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट चटकाए और पूरी पाकिस्तानी टीम को 200 का आंकड़ा भी छूने नहीं दिया और पूरी टीम को 191 के स्कोर पर रोक दिया। जवाब में भारत ने 3 विकेट खोकर इस आसान से लक्ष्य को 30. ओवर में हासिल कर लिया। भारतीय टीम के उच्चतम स्कोरर रहे रोहित शर्मा ने शानदार 66 गेंदों में 86 रन बनाएं। वहीं शुभमम गिल ने 16, विरोट कोहली 16, श्रेयस अय्यर ने 53 और लोकेश राहुल ने 19 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई। IND vs PAK

    यह भी पढ़ें:– Operation Ajay: इजराइल से 235 भारतीयों को लेकर दूसरी उड़ान दिल्ली पहुंची

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here