हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home देश Himachal Snow...

    Himachal Snowfall: अक्टूबर महीने में हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

    Himachal Snowfall
    Himachal Snowfall: अक्टूबर महीने में हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

    शिमला (सच कहूँ न्यूज)। Himachal Snowfall: हिमाचल प्रदेश में जनजातीय जिलों में फिर बर्फबारी का दौर जारी रहा। इस दौरान रोहतांग दर्रा, बारालाचा, शिंकुला दर्रे समेत किन्नौर, लाहौल और कुल्लू-चंबा में चोटियों पर बर्फबारी हुई। धर्मशाला में धौलाधार की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई है। मनाली-लेह राजमार्ग समेत तीन राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हैं। शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को बादल छाए रहने के साथ धूप खिली।

    Diwali Bonus 2023: लाखों कर्मचारियों की हुई मौज, दिवाली से पहले केन्द्र सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। गुरुवार से मौसम साफ रहने का पूवार्नुमान है। प्रदेश में बदले मौसम से सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केलांग में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मनाली-लेह सहित शिंकुला दर्रे से जांस्कर को जोड़ने वाला मार्ग और कुल्लू का औट-बंजार-सैंज एनएच-305 अभी ठप है। सोमवार रात कल्पा में न्यूनतम तापमान 1.2, कुकुमसेरी में 1.0, मनाली में 4.0, रिकांगपिओ में 4.2 और शिमला में 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

    जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के लिंडूर गांव में भूस्खलन होने से एक घर की दीवार गिर गई और कई में दरारें आईं हैं। मंडी-कुल्लू एनएच पर सफर जोखिमपूर्ण हो गया है। कई जगह चट्टानें लटक गई हैं। छह मील और नौ मील में ज्यादा खतरा बना हुआ है। ऊना में आलू की फसल खराब होने का अंदेशा बन गया है। उधर, बर्फ के फाहे गिरने के दौरान दारचा से आगे मनाली-लेह मार्ग को मंगलवार सुबह आधे घंटे के लिए बहाल किया गया। इस दौरान मनाली से गए 80 वाहनों को मनाली ओर सरचू से मनाली के लिए 12 गाडियां आईं। बीआरओ ने मार्ग तक खोला था, जिसके बाद दारचा पुलिस चौकी से वाहनों को लेह के लिए रवाना किया गया। इन वाहनों को यहां मौसम की स्थिति को देखते हुए रोका गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here