हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Herb For Diabetes: गंभीर है शुगर तो ना घबराएँ, ये 3 दुर्लभ पत्ते चबाएँ, गंभीर शुगर समस्या से निजात पाएँ

    Herb For Diabetes
    Herb For Diabetes: गंभीर है शुगर तो ना घबराएँ, ये 3 दुर्लभ पत्ते चबाएँ, गंभीर शुगर समस्या से निजात पाएँ

    Herb For Diabetes: शुगर की बीमारी एक गंभीर समस्या है, जोकि जानलेवा भी हो सकती है। यह शरीर की ब्लड बनाने की प्रक्रिया पर गहरा प्रभाव डालती है और इंसुलिन हार्मोन जो अग्नाश्य द्वारा बनता है और ब्लड शुगर रेग्यूलेट करने में मदद करता है और बिना इंसुलिन या अपर्याप्त इंसुलिन से शरीर का ब्लड शुगर बहुत ज्यादा बढ़ सकता है जोकि स्वास्थ्य के लिए किसी गंभीर खतरे से कम नहीं है।

    Knee Pain Home Remedies: दूध में ये चीजें उबाल कर पीलो एक ही दिन में जोड़ों का दर्द होगा खत्म!

     ऐसे में शुगर मरीज यह प्रयत्न करते हैं कि वे अपने शरीर के ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखें। डॉक्टर्स के अनुसार डायबिटीज में खानपान पर विशेष ध्यान रखा जाता है। आज हम इस लेख में आपको ऐसी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं, जिससे शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलेगी। कुछ ऐसे पत्तों के बारे में जानकारी देंगे जिनका सेवन करके आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं। तो आइये जानते हैं, ऐसे पत्तों के बारे में जो आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकते हैं। Herb For Diabetes

    Herb For Diabetes
    Herb For Diabetes: गंभीर है शुगर तो ना घबराएँ, ये 3 दुर्लभ पत्ते चबाएँ, गंभीर शुगर समस्या से निजात पाएँ

    अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप अमरूद के पत्ते चबा सकते हैं जोकि बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अमरूद और अमरूद के पत्ते दोनों ही कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए किस तरह से इनका सेवन किया जा सकता है, जानिए विस्तार से:-

    अगर खाना खाने के बाद आपका ब्लड शुगर स्पाइक होता है तो आप अमरूद के पत्तों से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं जो कई तरह की शुगर सोखने में मददगार होती है और इसके सेवन से खाना खाने के पश्चात ब्लड शुगर स्पाइक का खतरा नहीं रहता है।

    Moog dal laddu: माइग्रेन और आंखों की समस्याओं से छुटकारा दिलाएंगे ये स्वादिष्ट लड्डू, जानें बनाने की विधि और सामग्री

    एक शोध के अनुसार टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों को अमरूद के पत्तों का सेवन करने को कहा गया और उनकी जांच में पाया गया कि उनका ब्लड शुगर लेवल घटा पाया। बता दें कि अमरूद के पत्तों में ब्लड शुगर लेवल घटाने वाले तत्व पाए जाते हैं। इस सेवन आप इस प्रकार से कर सकते हैं कि अमरूद के पत्तों को सुबह खाली पेट चबाया जा सकता है या फिर वो इन पत्तों की चाय बनाकर पी सकते हैं। इसके चाय बनाने की विधि के बारे में बात करें तो यह चाय बनाने के लिए अमरूद के पत्तों को साफ करके पानी में उबाल लें। पानी को कुछ देर उबालने के बाद कप में छान लें और फिर इस चाय की चुस्कियां लेते हुए पीएं और फर्क देखें कि क्या आपका ब्लड शुगर लेवल घटा या नहीं?

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ पत्ते ही नहीं बल्कि अमरूद भी शुगर मरीजों के लिए लाभदायक होता है। अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। अमरुद फाइबर से भरपूर होता है और यह ब्लड शुगर का स्तर सामान्य बनाए रखता है। अमरूद कम कैलोरी वाला होता है जिससे वजन कम होता है या सामान्य बना रहता है। बता दें कि 100 ग्राम अमरूद में केवल 68 कैलोरी पाई जाती है। अमरूद में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है जिससे यह इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार साबित होता है। इसलिए जो डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं उनको अपना ब्लड शुगर सामान्य रखने और सेहत को दुरुस्त रखने के लिए अमरूद का सेवन अवश्य करना चाहिए।

    नोट: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए प्रदान की गई है, किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकती। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here