हमसे जुड़े

Follow us

27.2 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More

    डेरा श्रद्धालु परिवार ने जन्मदिन पर किया रक्तदान

    Blood Donation
    डेरा श्रद्धालु परिवार ने जन्मदिन पर किया रक्तदान

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु आए दिन मानवता भलाई के कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी के तहत ब्लॉक शाह सतनाम जी पुरा, सरसा के डेरा श्रद्धालु परिवार ने मोनिका इन्सां के जन्मदिन की खुशी में पूजनीय बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सैंटर, सरसा में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान (Blood Donation) कर उनके इलाज में सहायता की। इस संबंधी जानकारी देते मनदीप इन्सां ने बताया कि उनकी पत्नी मोनिका इन्सां का जन्मदिन भलाई कार्य कर मनाने में जो खुशी हुई वह किसी और तरीके से नहीं मिल सकती थी।

    मनदीप इन्सां व उनकी पत्नी मोनिका इन्सां ने एक-एक यूनिट रक्तदान (Blood Donation) कर जरूरतमंद मरीजों के इलाज में मदद की। वहीं मनदीप इन्सां ने कहा कि यह सब पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं व आशीर्वाद से संभव हो रहा है, जिससे डेरा श्रद्धालु किसी भी समय किसी भी तरह की एमरजैंसी में हमेशा आगे खड़े नजर आते हैं। उन्होंने बताया कि डेरा श्रद्धालु किसी भी खुशी के मौके पर जरूरतमंदों की मदद करने में हमेशा तैयार रहते हैं।

    यह भी पढ़ें:– India-Canada Tensions: कनाडा का वीजा चाहने वालों के लिए आया बड़ा अपडेट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here