हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान 4 आईपीएस अधिक...

    4 आईपीएस अधिकारी सम्मानित

    Jaipur News

    जयपुर, (सच कहूँ न्यूज)। महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने सोमवार को प्रातः पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में 4 आईपीएस अधिकारियों को डीजीपी डिस्क व प्रशस्ति रोल प्रदान कर सम्मानित किया। मिश्रा ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में स्पेशल निदेशक के पद पर तैनात डी सी जैन को डीजीपी डिस्क व प्रशस्ति रोल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ, एसीबी में डीआईजी कालूराम रावत और मुख्यमंत्री कार्यालय में पुलिस अधीक्षक शंकर दत्त शर्मा को विभिन्न उत्कृष्ट कार्यो के लिए डीजीपी डिस्क और प्रशस्ति रोल प्रदान कर सम्मानित किया। Jaipur News

    इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस कानून व्यवस्था राजीव शर्मा, महानिदेशक पुलिस साइबर सुरक्षा डॉ रवि प्रकाश मेहरडा सहित पुलिस मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण मौजूद थे। एडीजी वी के सिंह ने आईपीएस एसोसिएशन की ओर से डी सी जैन की उनके विशिष्ट योगदान के लिए सराहना की। समारोह का संचालन महानिरीक्षक अशोक गुप्ता ने किया। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– Gaza Genicide: दर्दनाक सच! मासूमों का क्या कसूर, जो बढ़ रहे हैं बच्चों पर हमले!!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here