हमसे जुड़े

Follow us

15.1 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सड़क हादसे मे...

    सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम, कोहराम

    Road Accident
    Morena News: चलती बस के निकल गए पहिये, चालक की मौत

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। चार दिन पूर्व सड़क हादसे (Road Accidents) में घायल हुए युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। चार दिन पूर्व कैराना-झिंझाना मार्ग पर स्थित नाहिद कॉलोनी निवासी खलील (35) अपने नौ वर्षीय पुत्र आवेश के साथ में बाइक पर सवार होकर घरेलू सामान लेने के लिए कैराना आ रहा था। जैसे ही वह भूरा रोड पर स्थित सब्जी मंडी के नजदीक पहुंचा, तभी उसकी बाइक सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई। Kairana News

    हादसे में खलील, उसका पुत्र तथा दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए कस्बे के सीएचसी पर भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने गम्भीर हालत के चलते खलील को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। बुधवार रात्रि खलील की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को मृतक के शव को निकट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मृतक खलील एक बच्चे का पिता बताया गया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– किसानों को क्वालिटी कट के नाम पर लूट रहे शैलर वाले

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here