हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Chandigarh Ne...

    Chandigarh News: पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय में 3 अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त

    Chandigarh News
    Chandigarh News: पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय में 3 अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त

    Chandigarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन अधिवक्ताओं को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय (Punjab and Haryana High Court) का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर नियुक्ति संबंधी की घोषणा की। अधिसूचना के मुताबिक अधिवक्ता सुमीत गोयल, सुदीप्ति शर्मा और कीर्ति सिंह को पदोन्नत कर अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया है। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय की कालेजियम ने 17 अक्टूबर को तीनों अधिवक्ताओं को पदोन्नत करने की सिफारिश की थी।

    School Closed: दो दिन स्कूल बंद, सरकार का निर्देश, बच्चों की हुई मौज

    पटना हाई कोर्ट में दो न्यायाधीश नियुक्त

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पटना उच्च न्यायालय में दो न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। न्यायिक अधिकारियों – रुद्र प्रकाश मिश्रा और रमेश चंद मालवीय को पदोन्नत कर न्यायाधीश बनाया गया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर उनकी नियुक्ति से संबंधी यह घोषणा की। उच्चतम न्यायालय की कालेजियम ने 17 अक्टूबर को दोनों न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश की थी। Chandigarh News

    तीन उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश

    उच्चतम न्यायालय कालेजियम ने उत्तराखंड, ओड़िशा और मेघालय उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की सिफारिश की है। शीर्ष अदालत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की कालेजियम ने गुरुवार को न्यायमूर्ति रितु बाहरी को उत्तराखंड, न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह को ओड़िशा और न्यायमूर्ति एस वैद्यनाथन को मेघालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश करने का फैसला लिया। न्यायमूर्ति बाहरी पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति सिंह पटना उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति वैद्यनाथन मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं।

    मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सात न्यायाधीशों की नियुक्ति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के लिए सात न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। अधिवक्ताओं – विनय सराफ और विवेक जैन, न्यायिक अधिकारियों – राजेंद्र कुमार वाणी, प्रमोद कुमार अग्रवाल, बिनोद कुमार द्विवेदी, देवनारायण मिश्र और गजेंद्र सिंह को पदोन्नत कर न्यायाधीश बनाया गया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर उनकी नियुक्तियों से संबंधी की घोषणा की। उच्चतम न्यायालय की कालेजियम ने 07 अक्टूबर को पांचों नामों की सिफारिश की थी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here