हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फर्जी दस्तावे...

    फर्जी दस्तावेजों पर बुढ़ापा पेंशन लेने का आरोप

    दो महिलाओं सहित चार खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज | Yamuna Nagar News

    यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपत राय)। फर्जी दस्तावेजों से बुढ़ापा पेंशन (Pension) लेने के आरोप में पुलिस ने गांव ठसका निवासी दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ठसका निवासी प्रमिला देवी ने साढौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव का ही मूंगा राम भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। Yamuna Nagar News

    इसके बाद उसने लोक निर्माण विभाग में नौकरी की। वहां से भी सेवानिवृत्त होने के बाद वह दोनों जगह से पेंशन ले रहा था। आरोप है कि इस दौरान ही मूंगा राम की पत्नी सोमी देवी ने भी अपनी बुढापा पेंशन लगवा ली। जबकि वह बुढापा पेंशन लेने की हकदार नहीं थी। अब मूंगा राम का देहांत हो गया है। इसके बाद सोमी देवी ने विभाग के कर्मचारी लिपिक सुभाष से मिलीभगत कर एनओसी जारी करा ली। जिसके बाद वह 15 वर्ष से वह पेंशन लेती रही। इस बारे में उसने कई शिकायतें जिला समाज कल्याण विभाग में दी लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    आरोप है कि गांव के ही राय सिंह व उसकी पत्नी कमलेश देवी भी गलत दस्तावेज देकर विभाग से पेंशन प्राप्त कर रहे थे। उनकी शिकायत पर विभाग ने उनकी पेंशन बंद कर ली लेकिन अभी तक उनसे रिकवरी नहीं की गई है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। Yamuna Nagar News

    यह भी पढ़ें:– हॉकी चैंपियनशिप में लिटल एंजल्स की हॉकी खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here