हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More

    Delhi Govt: दिवाली के मौके पर सरकार ने इन कर्मचारियों को दिया बोनस

    Arvind Kejriwal
    Arvind Kejriwal : केजरीवाल की जमानत याचिका पर उच्च न्यायालय का सीबीआई को नोटिस

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने दीपावली के मौके पर अपने 80 हजार कर्मचारियों को सात-सात हजार रुपए बोनस देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार सभी ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी के कर्मचारियों को दिवाली पर सात-सात हजार रुपए बोनस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे त्यौहारों पर उनके घरों में खुशियां दोगुनी हो जाएंगी।

    उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘दिल्ली सरकार (Delhi Government) में काम करने वाले सभी कर्मचारी हमारे परिवार हैं और आज मैं उनके लिए एक खुशखबरी लेकर आया हूं। दिल्ली सरकार ने पिछले आठ साल में दिल्ली में शिक्षा-स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, पब्लिक सर्विसेज समेत अन्य क्षेत्रों में जितने शानदार काम किए हैं, उसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हमारे दिल्ली सरकार के कर्मचारियों ने निभाई है।

    इन कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और काम की बदौलत हम दिल्ली को दिल्ली के लोगों के सपनों का शहर बनाने में सफल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा ाइस समय दिल्ली सरकार में करीब 80 हजार ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारी हैं। इन सभी कर्मचारियों को बोनस देने में 56 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। एक सारकार के रूप हमने अपने कर्मचारियों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रयास किया है और ये प्रयास जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ें:– दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आप नेता ने हरियाणा सरकार पर लगाये ये आरोप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here