हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home खेल World Cup 202...

    World Cup 2023: विराट कोहली ने बताया, ‘मुझे इससे मिलती है ऊर्जा, क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी कह दी बड़ी बात

    World Cup 2023
    World Cup 2023: विराट कोहली ने बताया, ‘मुझे इससे मिलती है ऊर्जा, क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी कह दी बड़ी बात

    मुबंई (एजेंसी)। World Cup 2023: अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर के एक दिवसीय शतकों की बराबरी कर उत्साह से लबरेज विराट कोहली ने कहा कि मैदान पर हजारों प्रशंसकों की मौजूदगी में मैच से पहले इतने सारे लोगों के सामने राष्ट्रगान गाना अद्धुत ऊर्जा का संचार करता है। स्टार स्पोर्ट्स के साथ विशेष बातचीत में कोहली ने कहा ‘सच कहूं तो विश्वकप शुरू होने से पहले मुझे पहले जैसा कोई दबाव महसूस नहीं हुआ। मुझे केवल इस बात की खुशी थी कि मैं एशिया कप के बाद फिर से ऐसे बड़े अवसर पर भाग ले रहा था। मुझे बहुत सी बातें याद आईं, बीच में कोविड था जिसके कारण स्टेडियम में प्रशंसकों की कमी थी। मुझे लगा कि मैच के दिन से पहले मेरे अंदर भावनाओं का सैलाब उमड़ आया।

    Earthquake: बार-बार दिल्ली में क्यों आ रहा है भूकंप… वजह होश उड़ा देगी!

    World Cup 2023
    World Cup 2023: विराट कोहली ने बताया, ‘मुझे इससे मिलती है ऊर्जा, क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी कह दी बड़ी बात

    भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में खेले गये मैच का जिक्र करते हुये उन्होने कहा, ‘सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रशंसक स्टेडियम में मौजूद हैं। अगर उस दिन वहां इतने सारे लोग नहीं होते, तो मुझे लगता है कि इस पारी का कोई खास महत्व नहीं होता, क्योंकि प्रशंसक जो ऊर्जा लेकर आते हैं, उसके कारण एक खेल एक खेल से कहीं ज्यादा कुछ बन जाता है।

    विराट कोहली ने खचाखच भरे स्टेडियम में राष्ट्रगान की अनुभूति का अनुभव करने पर कहा, ‘यह अद्भुत है, मैं भारत-पाकिस्तान के साथ विश्व कप या बड़े मंचों पर जितने भी खेलों का हिस्सा रहा हूं, उनमें से यह एक ऐसी चीज है जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता। इतने सारे लोगों के सामने राष्ट्रगान गाना और लोग आपके साथ इसे गाते हैं। मेरे लिए यह बेहद खास है, कि आपके सभी समर्थक और आप एक टीम के रूप में उस खेल में एक साथ मिलकर काम करते हैं।

    अन्य सभी चीजें, चाहे वह बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी हो या क्षेत्ररक्षण हो, यह सब अलग-अलग हो रहा है, यह एक ऐसा क्षण है जहां हर किसी की ऊर्जा एक चीज में व्यवस्थित हो जाती है और उसकी शक्ति बहुत खास होती है। यह महसूस करने लायक चीज है, यह ऐसी चीज नहीं है जिसे आप शब्दों में बयां कर सकें। किसी को एक पल में उस तरह की ऊर्जा का अनुभव करने और महसूस करने के बहुत कम अवसर मिलते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here