हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Diwali: दीपाव...

    Diwali: दीपावली का त्यौहार सभी के जीवन नया प्रकाश और सुख-समृद्धि लेकर आए: सीएम

    Rajasthan News
    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 16 को श्रीगंगानगर में करेंगे जनसभा को संबोधित

    सीएम ने अपने आवास पर कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों संग मनाया पर्व

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास संत कबीर कुटीर में कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया। कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने भी मुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी कर्मियों को दीपों के इस पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव सभी के जीवन में नया प्रकाश और सुख समृद्धि लेकर आए। हमारा प्रदेश सदा भारत के मानचित्र पर अपनी चमक बिखेरता रहे।

    उन्होंने कहा कि त्यौहारों का यह सीजन अपने साथ एक नई उमंग व खुशियां लेकर आता है। इस समय मन में निराशा, अवसाद के भावों को दूर करके नई आशा व उमंग का संचार करना चाहिए। दीपावली का त्यौहार हर व्यक्ति के जीवन में नया प्रकाश और सुख-समृद्धि लेकर आए। मुख्यमंत्री ने सभी कर्मियों को तोहफे भेंट कर उनके साथ खुशियां सांझा की। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल सहित मुख्यमंत्री आवास के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

    दीपावली पर्व की दी हार्दिक बधाई | Manohar Lal

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश व देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी और कामना की कि दीपों का यह पर्व सभी के लिए सुख, समृद्धि एवं सम्पन्नता लेकर आए। दिवाली की पूर्व संध्या पर जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रकाश पर्व खुशी और समृद्धि, बुराई पर अच्छाई की जीत तथा अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से प्रदूषण मुक्त तरीके से त्यौहार मनाने का आग्रह किया।

    संत नामदेव जी द्विमार्गीय रेलवे ऊपरगामी पुल का हुआ उद्घाटन

    • निर्माण पर आई 47 करोड़ रुपये से अधिक की लागत
    • रोहतकवासियों को जाम से मिलेगी निजात

    रोहतक। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने दिपावली के अवसर पर रोहतक शहरवासियों को एक और तोहफा देते हुए शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संत नामदेव जी द्विमार्गीय रेलवे ऊपरगामी पुल समपार संख्या-60 (कच्चा बेरी रोड़) का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। 47 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि से नवनिर्मित यह द्विमार्गीय रेलवे ऊपरगामी पुल की लम्बाई 1150 मीटर तथा चौड़ाई 7 मीटर है।

    अब शहरवासियों को इस सड़क पर जाम से मुक्ति मिली है। उन्होंने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विगत 9 वर्षों में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा ढांचागत सुविधाओं को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। इस नवनिर्मित रेलवे ऊपरगामी पुल का नाम महान संत नामदेव जी महाराज के नाम पर रखा गया है ताकि इस सड़क से गुजरने वाले हर व्यक्ति को उनकी शिक्षाओं व संदेश से प्रेरणा मिलती रहे। इस अवसर पर लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा तथा पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– National Bird: टीम रक्षक के पशु सेवकों ने घायल राष्ट्रीय पक्षी की बचाई जान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here