हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Diwali: युुवा...

    Diwali: युुवाओं को मान सरकार का दीवाली तोहफा

    Bhagwant Mann

    पुलिस विभाग में 1450 नए पदों पर भर्ती को दी मंजूरी

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब सरकार (Bhagwant Mann) ने युवाओं को दिवाली का तोहफा दिया है। युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए भगवंत मान सरकार ने पुलिस विभाग में 1450 नए पद भरने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को एक्स पर यह जानकारी दी।

    उन्होंने लिखा कि ‘दिवाली के मौके पर आपकी सरकार की ओर से एक और तोहफा… आज पुलिस विभाग में 1450 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी दी गई… जिसकी जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी… हमारी सरकार का उद्देश्य रंगला पंजाब बनाना है जिसमें युवाओं की भूमिका सबसे अहम हो और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देकर ही यह सपना पूरा किया जा सकता है…।’

    यह भी पढ़ें:– विधायक गोल्डी मुसाफिर ने विकास परियोजना का किया शिलान्यास

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here