हमसे जुड़े

Follow us

21.5 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सुभाष नगर में...

    सुभाष नगर में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने घर पर किया पथराव

    Abohar News
    सुभाष नगर में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने घर पर किया पथराव

    एक व्यक्ति घायल, तीन मोटरसाइकिलों को बुरी तरह से किया चकनाचूर

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस (Police) प्रशासन के लाख प्रयासों के बाद भी लाईन पार क्षेत्र में असमाजिक तत्वों का आतंक लगातार जारी है। ऐसे ही एक घटनाक्रम के तहत बीती रात मोहल्ला सुभाष नगर निवासी व नगर निगम कर्मचारी के घर पर अज्ञात हथियारबंद लोगों ने बुरी तरह से हमला कर तीन मोटरसाइकिलों को बुरी तरह से चकनाचूर कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। मामले की सूचना मिलते ही थाना नंबर-2 की पुलिस मौके पर पहुंची और चार बाईकों को कब्जे में लेते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ जारी है। Abohar News

    इस बारे में जानकारी देते हुए नगर निगम कर्मचारी अनिल कुमार पुत्र राम भरोसे के भाई संतोष कुमार ने बताया कि इंदिरा नगरी निवासी कुछ युवक पिछले काफी समय से उसके घर के बाहर हुÞडदंग मचाते हुए गाली गलौच करते थे। इस बारे में उन्होंने कई बार उक्त युवकों को रोकने का प्रयास किया। संतोष कुमार ने बताया कि इसी मामले को लेकर गत सांय करीब दो दर्जन युवक हथियारों व डंडों से लैस होकर आए और उनके घर के बाहर खड़े तीन बाईकों को बुरी तरह से चकनाचूर कर दिया। इसके बाद उनके घर पर बुरी तरह से पथराव कर दिया।

    जिससे उसके सिर में पत्थर लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा शोर मचाने पर जब आसपास के लोग एकत्रित हुए तो उक्त हमलावर अपने बाईक छोड़र मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही थाना नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों द्वारा छोड़े गए चार बाईक कब्जे में लिए। इसके बाद एक हमलावर को भी काबू किया है। पीड़ित अनिल कुमार व उसके भाई संतोष कुमार ने पुलिस प्रसाशन से हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की मांग की है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– भारत विकास परिषद ने झुग्गी झोपड़ियों में किया मिष्ठान व उपहार वितरण

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here