हमसे जुड़े

Follow us

14.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अबोहर में नशे...

    अबोहर में नशे की ओवरडोज से दो सगे भाईयों की मौत

    Abohar News
    मृतक की फोटो व जानकारी देता मृतक का पिता।

    पिता का खुलासा: अस्पताल से ब्रूफन दवा लेने गए थे, नहीं लौटे घर

    • एक दिल्ली में टैक्नीकल इंजीनियर तो दूसरा करता था कंप्यूटर की दुकान | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। अबोहर के गांव तेलूपुरा (Daulat Pura) की झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले दो सगे भाईयों की मौत के मामले में बाद दोपहर एक बड़ा खुलासा हुआ है। पिता के अनुसार दोनों भाईयों की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हुई है। थाना खुईयां सरवर पुलिस द्वारा मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए पिता के बयानों पर जांच की जा रही है। Abohar News

    प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह सेमनाले के पास दो युवकों के शव पड़े हुए देखे गए। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रभारी परमजीत सिंह मौके पर पहुंचे और संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के माध्यम से दोनों शवों को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। दोनों की पहचान गांव तेलूपुरा निवासी करीब 25 व 26 वर्षीय राहुल व सुशील कुमार दोनों पुत्र ओम प्रकाश के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही दोनों की मौत का कारण सामने आएगा। वहीं परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाही की जाएगी।

    10 साल से करते थे नशा: पिता | Abohar News

    मृतक के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि उसके दोनों बेटे कल सिविल अस्पताल में से ब्रूफन की गोली लेने के लिए गए थे। लेकिन शाम को घर नहीं लौटे। उन्हें पड़ोसियों ने बताया कि दोनों सेमनाले के निकट पड़े है। उनके दोनों बेटे पिछले करीब 10 साल से नशा करने के आदि थे। इसीलिए वह नशा छोड़ने के लिए सिविल अस्पताल से गोली लेने जाते थे। उन्हें नहीं पता कि उन्होंने चिट्टे का टीका लगाया है या बू्रफन की गोली का टीका लगाया है। लेकिन दोनों की मौत नशे की ओवरडोज से ही हुई है। उन्होंने बताया कि मरने वाले बेटों में से एक दिल्ली में टैक्नीकल इंजीनियर था और दूसरा कंप्यूटर की दुकान चलाता था।

    यह भी पढ़ें:– Stubble Burning: पराली जलाने वाले किसानों पर 24 लाख का जुर्माना

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here