हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा स्टेट स्केटिं...

    स्टेट स्केटिंग में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक

    Kharkhoda News
    स्टेट स्केटिंग में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक

    खरखौदा (सच कहूँ न्यूज/हेमंत कुमार)। हरियाणा स्टेट रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप जो कि 19 नवम्बर को गुरूग्राम (Gurugram) में आयोजित हुई जिसमें प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण व 1 रजत पदक प्राप्त कर जिले व स्कूल का नाम रोशन किया। पदक विजेता खिलाड़ियों में यश राणा व तन्मय ने स्वर्ण पदक व मनन ने रजत पदक प्राप्त किया। तीनों खिलाड़ियों का चयन नेशनल स्केटिंग के लिए हुआ है। नेशनल प्रतियोगिता में भी इन खिलाड़ियों से पदक की पूरी-पूरी उम्मीद है। Kharkhoda News

    पदक विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय में पहुँचने पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया, डॉ दीपिका दहिया व स्केटिंग कोच सुमनलता ने स्वागत किया। सभी ने खिलाड़ियों को जीतने पर बधाई दी तथा भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। स्केटिंग कोच सुमनलता ने बताया कि यश राणा व तन्मय इससे पहले राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भी पदक प्राप्त कर चुके हैं। इस बार भी नेशनल चैम्पियनशिप में इन खिलाड़ियों से पदक की पूरी-पूरी उम्मीद है। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय प्रबंधन समिति व अपने माता-पिता को दिया। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– योग से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है : दहिया

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here