हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Health News: हर रोज खाली पेट खाने चाहिए इतने खजूर, ये बीमारियां हो जाएगी छूमंतर

    Health News
    Health News: हर रोज खाली पेट खाने चाहिए इतने खजूर, ये बीमारियां हो जाएगी छूमंतर

    Dates benefits :खजूर स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। खजूर खाने से एनर्जी मिलती है और दिल को भी मजबूत रखता है। हर रोज खजूर खाना बेहद जरूरी है। खजूर में विटामिन व मिनरल्स से भरपूर होता है जिसे खाने से सर्दी में राहत मिलती है। एक अध्ययन में पाया गया है कि महिला को हर रोज 5 खजूर खाना चाहिये। आपको बता दें कि सूखे खजूर में भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट व फाइबर होते हैं और इसके साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में एंटीआॅक्सिडेंट पाये जाते है जो हमारे दिल और फेफड़ों की बीमारी से बचाता है। आइये जानते हैं खजूर खाने के फायदे.. Health News

    Winter Food Tips: ठंड के मौसम में दूध में बादाम मिलाकर पीएं और फिर देखें जबरदस्त कमाल

    हर दिन हमें कितने खजूर खाना चाहिए | Health News

    एक रिसर्च के अनुसार सुबह खाली पेट खजूर खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। खजूर खाने का सबसे उत्तम तरीका ये होता है कि खजूर को सबसे पहले रात भर पानी में भिगोकर रखें। सुबह खाली पेट भिगोए हुए खजूर को आराम से खा सकते हैं। खजूर का प्रयोग आप स्वीटन के रूप में भी कर सकते हैं। इसको शुरूआत में आप दो से तीन खजूर खाएं फिर इसके बाद आप इसकी मात्रा बढ़ा सकते हैं।

    Destinations In Winter: दिसंबर में घूमने के लिए ये हैं सबसे अच्छी जगहें

    खजूर में कई सारे पोषक तत्व

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खजूर में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाये जाते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीज, पोटेशियम पाये जाते हैं। खजूर खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीआॅक्सीडेंट पाये जाते हैं। इसमें विटामिन बी 6 भी पाया जाता है। खजूर खाने से शरी को कई सारे फायदे मिलते हैं। और इसके साथ ही शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में भी मदद करता है। खजूर खाने से हड्डी मजबूत होती है। खजूर में भरपूर मात्रा में एंटीआॅक्सीडेंट पाये जाते हैं जिससे फ्री रैडिकल्स से बचाने में मदद करती है। खजूर खाने से आंख व पेट से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है। और इसमें विटामिन के होता है जो खून को गाढ़ा होने से रोकता है।

    High Cholesterol Symptoms: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये लक्षण, भूलकर भी ना करें नजरअंदाज

    नोट: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए प्रदान की गई है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकती। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here