हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान दिनदहाड़े पिस...

    दिनदहाड़े पिस्तौल की नोक पर लूट

    Sangrur News
    Sangrur News: संगरूर में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। टिब्बी थाना क्षेत्र में तीन अज्ञात जनों ने दिनदहाड़े बाइक सवार को रुकवाकर पिस्तौल की नोक पर लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों जने बिना नम्बर प्लेट की बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इस संबंध में टिब्बी पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार सुनील (27) पुत्र लालचन्द कुम्हार निवासी वार्ड 9, गांव कुलचन्द्र ने लिखित रिपोर्ट पेश की कि वह शुक्रवार की अपराह्न 3 बजे टिब्बी से कैंचियां की ओर मोटर साइकिल जा रहा था। जब वह घग्घर नदी के पुल पर पहुंचा तो वहां पहले से तीन अज्ञात व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल सहित खड़े थे। Hanumangarh News

    जैसे ही वह पुल से गुजरने लगा तो तीनों अज्ञात जनों ने मोटर साइकिल रुकवा ली और उसे नहर की पटरी की तरफ ले गए। पिस्तौल की नोक पर जेब से पर्स निकाल किया। पर्स में 5500 रुपए थे। इसके बाद मारपीट करने लगे। एक जने ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल रख कर जान से मारने की कोशिश की। उसने शोर-शराबा किया तो आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान वहां आ गए। इन्हें आता देखकर तीनों अज्ञात जने मोटर साइकिल लेकर टिब्बी की तरफ भाग गए। पुलिस ने मारपीट व छीनाझपटी के आरोप में तीन अज्ञात जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच एएसआई सुखपाल सिंह कर रहे हैं। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– Rajasthan Election 2023 : अपरान्ह 3 बजे तक हनुमानगढ़ जिले में 61.64 प्रतिशत मतदान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here