हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सतगुरु का जन्...

    सतगुरु का जन्म दिन आ गया, सुनो संगते…..

    Naamcharcha
    सतगुरु का जन्म दिन आ गया, सुनो संगते.....

    कैथल की साध संगत में अवतार दिवस को लेकर उत्साह | Naamcharcha

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार माह एवं पूज्य गुरु जी के शुभ आगमन की खुशी में ब्लॉक कैथल की साध संगत द्वारा एम एस जी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र शाह सतनाम जी राम ए खुशबू आश्रम कैथल में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा (Naamcharcha) का आयोजन धूमधाम से किया गया। नामचर्चा की शुरुआत ब्लॉक प्रेमी सेवक वेद प्रकाश इंसान द्वारा पवित्र नारा लगाकर व खुशी के महीने की बधाई देकर की गई। नामचर्चा को लेकर आश्रम को लड़ियों, झंडियों व गुब्बारों की सहायता से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

    बेनती भजन के साथ प्रारंभ हुई इस नामचर्चा (Naamcharcha) में कविराजों द्वारा अवतार महीने की खुशी के शब्द लगाकर साध संगत को झूमने पर मजबूर कर दिया।इस अवसर पर नामचर्चा में पहुंचे 85 मेंबरों ने इलाही नारे के साथ समस्त साध- संगत का स्वागत करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी के शुभ आगमन ने पावन अवतार माह की खुशी को दोगुना कर दिया। एक बार साध-संगत पावन एमएसजी भंडारा पूज्य गुरु जी के साथ मनाएगी। अवतार दिवस भंडारे को लेकर साध संगत भी बहुत ही उत्साहित नजर आई।

    इस अवसर पर 85 मैम्बर सदस्य, गांव प्रेमी सेवक, 15 मेम्बर भाई बहने, सेवा समितियों के जिम्मेवार सदस्य , शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सदस्य व बड़ी संख्या में साध संगत से उपस्थित रही।

    यह भी पढ़ें:– शरीर दान कर अमर हुई सोना इन्सां

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here