हमसे जुड़े

Follow us

15.9 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पता पूछने के ...

    पता पूछने के बहाने छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया अपहरण

    Algeria News
    Sanketik Photo

    जयपुर। कानोता थाना इलाके में बदमाशों द्वारा पता पूछने के बहाने दिनदहाड़े एक छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण करने का मामला सामने आया है। होश आने पर छात्रा सुनसान जगह पर पत्थरों के बीच पानी में पड़ी थी। पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करवाया। Jaipur News

    जाँच अधिकारी एसआई रामनिवास ने बताया कि कानोता निवासी बीस वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि बीस मार्च वह लाइब्रेरी में पढ़ कर नोट बुक लेने के लिए स्टेशनरी शॉप पर गई थी। नोट बुक लेकर वापस आते समय सर्विस रोड पर एक वैन आकर पास में रुकी। वैन सवार आदमी ने रिंग रोड पर जाने का रास्ता पूछा और हाथ पकड़कर वैन में खींच लिया। बदमाश ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। होश आने पर रात हो चुकी थी और वह सुनसान जगह पर पत्थरों के बीच पानी में पड़ी थी। Jaipur News

    जैसे-तैसे निकलकर बाहर आई और कुछ दूरी पर नजर आए एक घर में पहुंची। आवाज लगाने पर एक महिला और लड़का बाहर आया। उसने जगह के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि बीसलपुर बांध है। उसने परिजनों को कॉल कर बताया तो रात उसे लेने पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Jaipur News

    IMD Weather Update: इन राज्यों में बादल बरसाएंगे कहर, अलर्ट जारी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here