हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी खेलते वक्त यम...

    खेलते वक्त यमुना में समाया 15 वर्षीय किशोर, मौत

    Kairana News
    Kairana News: यमुना में डूबे तीसरे युवक का नही लगा कोई सुराग

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Mohammadpur Rai News: गांव मोहम्मदपुर राई में एक 15 वर्षीय किशोर की यमुना में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। किशोर अपने साथी के साथ में खेलने के लिए यमुना खादर क्षेत्र में गया था। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर राई निवासी असद का 15 वर्षीय पुत्र उमर गांव के अपने दोस्त वाहिद के साथ में खेलने के लिए यमुना खादर में गया था। बताया जा रहा है कि वहां पर खेलते वक्त वह यमुना में जा गिरा और पानी में डूबने लगा। Kairana News

    उसे डूबता देखकर किनारे खड़े वाहिद ने शोर मचा दिया। कुछ देर में ही उमर यमुना के गहरे पानी में समा गया। शोर सुनकर खेत पर काम कर रहा एक किसान वहां पहुंचा तथा यमुना में डूबे किशोर की तलाश शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद किसान ने यमुना में डूबे किशोर को बाहर निकाला, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोर की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजन मृतक किशोर के शव को अपने साथ घर ले गए। जहां पर उन्होंने गमगीन माहौल में मृतक किशोर के शव को निकट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। मृतक किशोर अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा बताया गया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– GAS CYLINDER: खुशखबरी, एलपीजी सिलेंडर पर 1 अप्रैल से 300 रु. की छूट, करोड़ों लोगों को होगा लाभ

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here