हमसे जुड़े

Follow us

16.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी 11वीं कक्षा क...

    11वीं कक्षा की छात्रा के कपड़े फाड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज

    Gurugram News
    Gurugram News: महिला से दुराचार किया, पति को अगवा करके की हत्या और शव दफना दिया

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: पुलिस ने गांव भूरा के दो युवकों के विरुद्ध 11वीं कक्षा की छात्रा के कपड़े फाड़ने व अश्लील हरकत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कराया है। बताया कि उसकी पुत्री 11वीं कक्षा की छात्रा है। विगत 28 मार्च 2024 को दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने ताऊ के घर जा रही थी। रास्ते में आशीष का मकान पड़ता है। इसी दौरान आशीष व रोबिन निवासीगण ग्राम भूरा ने उसकी पुत्री को जबरदस्ती घर में खींच लिया। उन्होंने उसकी पुत्री के साथ में अश्लील हरकत करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। उसकी पुत्री के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

    यह भी पढ़ें:– काले शीशे व ब्लैक फिल्म लगाने वालों का होगा चालान: एसपी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here