हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ऑटों रिक्शा च...

    ऑटों रिक्शा चालक से मारपीट में तीन पिता-पुत्रों पर केस

    Dera Bassi News
    सांकेतिक फोटो

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: पुलिस ने ऑटों रिक्शा चालक से मारपीट करने के मामले में तीन पिता-पुत्रों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। गांव भूरा निवासी सालिम ने कोतवाली कैराना पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसके पुत्र खालिद व मेहरबान ऑटो रिक्शा चलाने का कार्य करते है। विगत शनिवार दोपहर करीब 12:50 बजे उसके पुत्र ऑटो रिक्शा लेकर गांव में स्थित जंधेड़ी चौराहे पर पहुंचे। Kairana News

    इसी दौरान गांव का ही मुरसलीन अपने पुत्रों जुबैर व उमेर के साथ में लाठी-डंडों से लैस होकर वहां पहुंचा। तीनों पिता-पुत्रों ने उसके पुत्रों के साथ में ऑटो रिक्शा खड़ी करने को लेकर गाली-गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि जब उसके पुत्रों ने गाली-गलौच का विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें लाठी-डंडों से मारपीट करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उसके पुत्रों के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– 11वीं कक्षा की छात्रा के कपड़े फाड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here