हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी वायरल वीडियों...

    वायरल वीडियों के मामले में सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    Kairana News
    Kairana News: वायरल वीडियों के मामले में सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: बाइक सवार युवक को सड़क पर घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत सात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। युवक पर हमले का वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। गांव तीतरवाड़ा निवासी रिजवान ने कोतवाली कैराना पर अभियोग दर्ज कराते हुए बताया कि विगत 25 मार्च 2024 को दोपहर करीब डेढ़ बजे वह गांव भूरा में अपनी रिश्तेदारी से होकर वापिस लौट रहा था। Kairana News

    जब वह भूरा रोड पर स्थित सब्जी मंडी के निकट पहुंचा, तभी हुजैफा व अम्मार पुत्रगण दिलशाद, शाहरुख पुत्र इलियास व सुहैल पुत्र तैय्यब निवासीगण मोहल्ला आलखुर्द कस्बा कैराना व अकरम पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम गंदराऊ व सुफियान पुत्र मुर्तजा निवासी ग्राम मोहम्मदपुर राई तथा अकरम पुत्र इनाम निवासी ग्राम जहानपुरा लाठी-डंडों से लैस होकर वहां पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने उसे जबरदस्ती रोक लिया तथा गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

    आरोपी उसे खींचकर गेंहू के खेत में ले गए और वहां पर गिराकर बुरी तरह से मारपीट की। आरोपियों की मारपीट में उसका हाथ टूट गया। राहगीरों के इकट्ठा होने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। विदित रहे है कि मामले की वीडियों एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– चीका से अमृतसर के लिए सीधी बस सेवा एक अप्रैल से शुरू

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here