हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    Farmers Protest: विरोध करने पहुंचे किसानों को लिया हिरासत में

    Sangaria News
    Sangaria News: संगरिया। हरियाणा बॉर्डर पर चल रहे धरनास्थल से सभास्थल की तरफ रवाना होते किसान।

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संगरिया दौरा

    संगरिया (सच कहूँ न्यूज/सुरेन्द्र जग्गा)। Sangaria News: राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ किसानों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। किसान आंदोलन के दौरान पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से नाराज किसान चुनाव में भाजपा की उम्मीदों पर पानी फेर सकते हैं। संगरिया में सोमवार शाम को भारतीय जनता पार्टी की श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी प्रियंका बैलान के समर्थन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा सभा का आयोजन रखा गया था। Sangaria News

    भाजपा के विरोध में उतर चुके रतनपुरा कैंची पर आंदोलन कर रहे किसान संगठन से जुड़े लोग अपने विरोध-प्रदर्शन करने के लिए हाथों में किसानी झंडे और काली पट्टी बांधकर शाम को 5.15 धरनास्थल से सभा स्थल की और चले तो रतनपुरा चौक पर जहां पहले से ही सुरक्षा में तैनात पुलिस बल ने उन्हें रतनपुरा चौक पर रोकने का प्रयास किया गया। इसमें युवा किसान नेता महंगा सिंह सिद्धू, मनदीप सिंह मान, सरपंच रमनदीप कौर, राजवीर सिंह बुट्टर, परविंदर सिंह, चंद्रशेखर भादू, रेशम मानुका, राकेश फगोड़िया बेअंत मान व हरजीत सिंह आदि किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। किसानों को उपद्रवी मानते हुए प्रशासन द्वारा हिरासत में लेने के बाद किसानों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर है। Sangaria News

    किसानों ने प्रशासन को कहा कि अगर आधे घंटे में उनके साथी धरनास्थल पर वापस नहीं पहुंचे तो वह मुख्य सड़क को जाम करेंगे। खबर लिखने तक किसानों की प्रशासन से वार्ता चल रही है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सभा के बाद किसानों को वापस धरना स्थल पर छोड़ा जाएगा। किसान नेता गांवों में समाचार भेज कर किसानों को यहां पहुंचने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में आंदोलन तेज होने की बात कही जा रही है। Sangaria News

    यह भी पढ़ें:– Stray Dogs: कई स्थानों पर आवारा कुत्तों ने आधा दर्जन लोगों को बनाया शिकार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here