कैराना। लोकसभा निर्वाचन-2024 के पहले चरण के लिए कैराना क्षेत्र में शुक्रवार को हो रहा मतदान सुबह के बाद एक बार फिर धीमा पड़ा है। कैराना विधानसभा क्षेत्र में प्रातः 11 बजे तक कुल 22.05 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था। इसके बाद दो घंटे की अवधि के दौरान मतदान प्रतिशत में करीब 11 फीसदी की वृद्धि हुई। जोकि पिछले दो घंटे की अपेक्षाकृत थोड़ा कम रहा। कुल मिलाकर दोपहर एक बजे तक कैराना विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 33.23 तक पहुंच गया। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिगत सहारनपुर मंडलायुक्त डा. हृषिकेश भास्कर यशोद व डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कैराना पहुंचकर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कस्बे के पब्लिक इण्टर कॉलिज में बनाए गए मतदान केंद्र पर निरीक्षण करके आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उधर, उपजिला निर्वाचन अधिकारी कैराना स्वप्निल कुमार यादव ने बताया कि मतदान प्रतिशत में हलकी-सी कमी आई है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे तक कैराना विधानसभा क्षेत्र में कुल 33.23 फीसदी मतदान हो चुका है।
ताजा खबर
प्रसिद्ध धार्मिक हस्ती क़ारी मोहम्मद यूनुस का इंतक़ाल, सैकड़ो लोगों की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-ख़ाक
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
मदरसा इशा-अतुल- इस्लाम में कुरआन मुकम्मल होने पर कार्यक्रम आयोजित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
दामोदर सैनी बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, एडवोकेट शक्ति सिंघल जिला मंत्री
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
दिनदहाड़े लूट: नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर कारोबारी से 9.75 लाख छीने
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
...
एडवोकेट आलोक चौहान व रोहताश सैनी समेत पांच लोग नगरपालिका के सभासद नामित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से किया सामूहिक दुराचार, मामला दर्ज
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Ro...
अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार
भिवानी (सच कहूँ न्यूज़)। B...
Boxing Competition: ऑल इंडिया विमेंस यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में लिटल एंजल्स की विशु राठी ने जीता रजत पदक
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। L...
Iran’s Security Chief Killed: ‘ईरान का सुरक्षा प्रमुख मारा गया’! इजरायली का बड़ा दावा
Iran's Security Chief Kil...
एथेंस में प्रताप स्कूल की किरण ने इंटरनेशनल वुशु चैम्पियनशिप में जीता सिल्वर मेडल
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। P...















