हमसे जुड़े

Follow us

31.8 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गौ वंश का कत्...

    गौ वंश का कत्लगाह बनी औरंगाबाद की अस्थाई गौशाला

    Bulandshahr News
    Bulandshahr News: गौ वंश का कत्लगाह बनी औरंगाबाद की अस्थाई गौशाला

    लगातार दूसरे दिन फिर मरी एक और गाय | Bulandshahr News

    • हरे चारे का अकाल और कड़ी धूप में बैठकर सूखा भूसा खाना बन रहा है गायों की अकाल मृत्यु का कारण
    • नगर पंचायत को नहीं है कोई परवाह शासन प्रशासन बेखबर

    बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: औरंगाबाद नगर पंचायत की अस्थाई गौशाला गौवंश का कत्लगाह बनकर रह गई है। लगातार दूसरे दिन कुपोषण और देखभाल के अभाव में एक और गाय ने दम तोड़ दिया। पहले की भांति गौशाला के केयरटेकर अर्जुन ने मृत गाय को सफाई कर्मचारियों के हवाले कर दिया और सफाई कर्मचारी मृत गाय को कूड़ा-करकट ढोने वाली टैक्टर ट्राली में लाद कर डंपिंग ग्राउंड में दबाया गया।

    जानकार सूत्रों ने बताया कि यदि डंपिंग ग्राउंड की ही उच्च स्तरीय जांच पड़ताल कराई जाये तो कितनी गाय वहां दबाई जा चुकी है इसकी असलियत सामने आते देर नहीं लगेगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां हड्डियों के ढेर लगे हुए हैं जो कि मृतक अनाश्रित गौ वंश के ही बताये जा रहे हैं। Bulandshahr News

    मंगलवार को अकाल मृत्यु का शिकार हुई गाय का टैगिंग नंबर 105458/026054 था।यह गाय गौशाला में एक कमरे में बंद मिली थी मीडिया द्वारा मामला प्रकाश में लाये जाने पर लखावटी पशुचिकित्सालय के पैरावेट सुंदर पाल सिंह ने तीन बजे उसका इलाज शुरू किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।सभासद इकलाख कुरैशी, महेश लोधी और कविश अग्रवाल ने बताया कि यदि समय रहते इस गाय का समुचित इलाज कराया जाता तो यह गाय इस तरह अकाल मृत्यु का शिकार ना होती। लापरवाह केयरटेकर ने समुचित इलाज कराने के बजाय उसे गौशाला के एक कमरे में बंद कर दिया था।साथ ही बताया कि कुछ और गाय भी भूखी प्यासी कडी धूप में बैठी अपनी आखरी सांस गिन रहीं हैं।

    इस गौशाला में हरा चारा उपलब्ध नहीं है। अरसे से हरा चारा नदारत है। पैरावेट सुंदर पाल सिंह ने कहा है कि जबतक पशुओं को हरा चारा पर्याप्त मात्रा में सुलभ नहीं कराया जायेगा कुपोषण की शिकार होकर गाय बीमार होती रहेगीं ।गौवंश के लिए धूप से बचने का भी पर्याप्त प्रबंध नहीं है। आखिर सूखा भूसा खाकर गौवंश कब तक अपने प्राणों को बचायेंगे यह किसी भी सक्षम अधिकारी को दिखाई नहीं पड़ रहा। पशु चिकित्सा अधिकारी, प्रशासन, नगरपंचायत अधिकारी सब के सब चुनाव ड्यूटी में व्यस्त हैं। Bulandshahr News

    पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी ने कहा है कि यदि तीन दिन में गौशाला मे हरे चारेकी व्यवस्था, गौवंश के धूप से बचने की तथा समुचित इलाज की व्यवस्था सुचारू नहीं कराई गई तो गौशाला की दुर्दशा को जिला प्रशासन के माध्यम से दूर कराया जायेगा।

    यह भी पढ़ें:– Ram Navami Violence: बरहामपुर में मतदान स्थगित करने के कोर्ट के आदेश!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here