हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More

    Road Accident: हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, दम्पति और बेटी की मौत

    Kaithal News
    Kaithal News: मृतकों की फाईल फोटो

    सालासर से पंचकूला लौट रहा था परिवार | Kaithal News

    पूंडरी/कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: पुंडरी के गांव मोहना के पास नेशनल हाईवे-152 डी पर शुक्रवार शाम एक हादसे में खाटू श्याम से वापिस लौट रहे पंचकूला के दंपति और उनकी बेटी की मौत हो गई। यह हादसा पुंडरी के गांव मोहना के पास नेशनल हाईवे खड़े ट्रक से टकराने से हुआ। मृतकों की पहचान हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार (61), उनकी पत्नी उर्मिल दत्ता (57), जो पंचकूला में हरियाणा पुलिस के वायरलेस विभाग में सब इंस्पेक्टर थी और 28 वर्षीय बेटी चेतना शामिल है। बताया जा रहा है कि दंपती और उनकी बेटी दो दिन पहले बेटे व पुत्रवधू को विदेश जाने के लिए एयरपोर्ट पर छोड़कर सालासर व खाटू श्याम गए थे। शुक्रवार को जब वह घर लौट रह थे तो पूंडरी के नजदीक उनकी कार सड़क पर साइड में स्क्रैप से भरे ट्रक में घुस गई। जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। Kaithal News

    Kaithal News

    पुंडरी थाना के एसएचओ राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम के समय अचानक मौसम खराब हो गया था। करीब 6:30 बजे सड़क हादसे की सूचना मिली। यहां एक कार हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी थी, देखा तो इसमें तीन लोग सवार थे जो गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से पुंडरी के सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया। इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है, आगामी जाँच की जा रही है। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– कैथल जिले के गांव बालू में आसमानी बिजली गिरने से नौजवान की दर्दनाक मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here