हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Student Sexua...

    Student Sexually Assaulted : छात्रों ने किया शर्मसार, 8वीं के लड़के से किया दुर्व्यवहार!

    Student Sexually Assaulted: नई दिल्ली (सच कहूँ)। राजधानी दिल्ली में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली में एक स्कूल के छात्रों ने अपने सहपाठी को कथित तौर पर पीटा एवं उसका यौन उत्पीड़न किया। घटना के बाद 8वीं कक्षा का छात्र लगभग एक महीने तक अस्पताल में दाखिल रहा। पीड़ित लड़के की माँ ने कहा कि घटना के बाद लड़के की सर्जरी तक करवानी पड़ी। Delhi News

    प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब लड़के ने पेट दर्द की शिकायत की। शुरूआत में डॉक्टर के निदान पर पीड़ित लड़के की मां ने संदेह व्यक्त किया और लड़के के होश में आने के बाद मां ने अपने बेटे से बात की। तभी लड़के ने अपने ऊपर हुए इस खतरनाक हमले का खुलासा किया। मिली जानकारी में बताया गया कि लड़के को कथित तौर पर बहाने लगाकर कक्षा से बाहर ले जाया गया। तभी उसके सहपाठियों के एक गु्रप ने उस पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिन्होंने कथित तौर पर उसके साथ शारीरिक और यौन दुर्व्यवहार किया।

    छात्रों ने छड़ी के साथ उसके साथ दुर्व्यवहार किया | Delhi News

    दी गई जानकारी में मां ने बताया ‘‘बच्चों ने पहले उसके बेटे को पीटा, फिर उसके कपड़े उतारे और उसे छड़ी से मारा। फिर उन छात्रों ने छड़ी के साथ उसके साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे उसकी आंत क्षतिग्रस्त हो गई।’’ लड़का इतना डर गया था कि उसने 10 दिनों तक घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया क्योंकि कथित तौर पर उसे धमकी दी गई थी कि अगर उसने बोलने की हिम्मत की तो उसे और ज्यादा हानि पहुंचाई जाएगी। जानकारी के अनुसार मां ने अपने बेटे के लिए न्याय की मांग की है और स्कूल और कानूनी अधिकारियों दोनों को निर्णायक कार्रवाई करने करने की आवश्यकता पर जोर दिया। Delhi News

    पीड़ित लड़के की मां ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से भी जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि उनका बेटा इतना डर गया है कि वो हर रात डर के मारे सोता भी नहीं, सारी रात जागता है। डॉक्टरों ने कहा कि लड़के को महीनों बाद एक और सर्जरी की जरूरत पड़ेगी क्योंकि उसके कई आंतरिक अंग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। Delhi News

    Covid Variant FLiRT: वायरस का नया रूप FLiRT: जानें कितना है डरावना!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here